Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • आश्रम में घुसे गुलदार को सात घंटे बाद रेस्क्यू किया
  • हरिद्वार

आश्रम में घुसे गुलदार को सात घंटे बाद रेस्क्यू किया

AltnewsUttarakhand 29/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।   कनखल के मानव कल्याण आश्रम में सुबह गुलदार की दस्तक से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने डॉ. अमित ध्यानी के नेतृत्व में गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया। गुलदार को आश्रम से रेस्क्यू करने में टीम को सात घंटे का समय लग गया। रेस्क्यू के बाद वन विभाग की टीम गुलदार को पिंजरे ने कैद कर मेडिकल जांच के लिए चिड़ियापुर रेस्क्यू सेंटर ले गई। रविवार तड़के एक गुलदार लोगों को कनखल की सड़कों पर घूमता दिखा। जिसको देखकर लोगों में अफरा तफरी का माहौल बन गया। करीब सुबह छह बजे गुलदार शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम के जगतगुरु आश्रम के समाने स्थित मानव कल्याण आश्रम में आ धमका। आश्रम में गुलदार के पहुंचने पर साधक और सेवादार आश्रम से बाहर की तरफ भाग खड़े हुए। गनीमत रही कि इस दौरान आश्रम के एक साधक ने गुलदार को एक छोटे दुछत्तीनुमा कमरे में बंद कर दिया। इसके बाद आश्रम प्रबंधन ने मामले की सूचना वन विभाग को दी। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने पहले तो जाल लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया। इसके बाद मौके पर पिंजरा लगाया गया। लेकिन गुलदार पिंजरे में भी नहीं फंसा। जिसके बाद गुलदार को बेहोशी का इंजेक्शन लगाने के लिए वन विभाग के डॉक्टरों की विशेष टीम को आश्रम में बुलाया गया। मौके पर वन विभाग के पशु चिकित्सक की विशेष टीम ने गुलदार को ट्रेंकुलाइज किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने अल्मोड़ा में मेयर के लिए भैरव गोस्वामी पर खेला दांव
Next: गोल्डन कार्ड में पेंशनर्स से अधिक कटौती पर एसोसिएशन नाराज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.