Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • कांग्रेस ने अल्मोड़ा में मेयर के लिए भैरव गोस्वामी पर खेला दांव
  • अल्मोड़ा

कांग्रेस ने अल्मोड़ा में मेयर के लिए भैरव गोस्वामी पर खेला दांव

AltnewsUttarakhand 29/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। रविवार को कांग्रेस ने नगर निगम के मेयर पद के लिए प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। रविवार को जारी सूची के अनुसार अल्मोड़ा से मेयर पद के लिए भैरव गोस्वामी को दावेदार बनाया गया है। अल्मोड़ा में मेयर पद ओबीसी आरक्षित है। कांग्रेस ने यहाँ भैरव गोस्वामी पर दांव खेला है। भैरव गोस्वामी को पैराशूट प्रत्याशी कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि भैरव गोस्वामी ने शनिवार को समर्थकों सहित कांग्रेस की सदस्यता ली और रविवार को मेयर दावेदार में नाम आ गया। हालात को देखते हुए कहा जा सकता है कि यहाँ पर कांग्रेस की भैरव गोस्वामी से पहले से कोई बात चल रही थी जो कि सदस्यता लेने के 24 घंटे के भीतर मेयर दावेदारों की सूची में नाम आ गया। ये वही भैरव गोस्वामी हैं जो पूर्व में भाजपा से भी मेयर के दावेदार बताए जा रहे थे। कांग्रेस का कहना है कि भैरव गोस्वामी को कांग्रेस में शामिल कर उन्होंने भाजपा में सेंधमारी की है। उधर भाजपा जिलाध्यक्ष का कहना है कि भैरव गोस्वामी उनकी पार्टी के सक्रिय कार्यकर्ता नहीं हैं। बहरहाल मुद्दा यह नहीं है कि भैरव गोस्वामी भाजपा के कार्यकर्ता थे या नहीं, असल मुद्दा यह है कि क्या कांग्रेस के पास ओबीसी में कोई चेहरा नहीं था या ऐसा चेहरा नहीं था जिसे मेयर का टिकट दिया जा सके। जहाँ एक तरफ भाजपा ने अजय वर्मा को टिकट देते हुए कहा कि जमीनी कार्यकर्ता को टिकट दिया है, वहीं ऐसा लगता है कि कांग्रेस के पास ओबीसी में कोई दमदार चेहरा या दावेदार नहीं रहा। अल्मोड़ा सीट की बात करें तो यहाँ कांग्रेस का गढ़ रहा है और विगत 02 बार से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रकाश जोशी विजयी रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस के कार्यकर्ता के स्थान पर दूसरी पार्टी से आए पैराशूट प्रत्याशी को टिकट देने की बात हजम नहीं हो रही है। भैरव गोस्वामी का टिकट फाइनल होने के बाद कांग्रेस में क्या विरोध के स्वर उठते हैं यह तो वक्त बताएगा लेकिन, अब यहाँ सीट पर परंपरागत पार्टियों भाजपा और कांग्रेस में कौन बाज़ी मारता है यह जनता जनार्दन ही बताएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा ने नगर निगम चुनाव को बनाए वार्ड चुनाव प्रभारी
Next: आश्रम में घुसे गुलदार को सात घंटे बाद रेस्क्यू किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.