Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • कांग्रेस ने वरुण बालियान की मां को बनाया मेयर प्रत्याशी
  • हरिद्वार

कांग्रेस ने वरुण बालियान की मां को बनाया मेयर प्रत्याशी

AltnewsUttarakhand 29/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।   कांग्रेस ने मेयर पद के लिए युवा नेता वरुण बालियान के परिवार पर भरोजा जताते हुए उनकी माता अमरेश बालियान को मेयर पद का प्रत्याशी घोषित कर दिया है। रविवार को जारी कांग्रेस की सूची में वरुण बालियान की माता के टिकट पर कांग्रेस संगठन ने अपनी मुहर लगा दी है। जबकि कांग्रेस में कई लोगों ने मेयर पद के टिकट की दावेदारी के लिए आवेदन किया था। भाजपा से मेयर पद के लिए किरण जैसल का टिकट होने के दो घंटे बाद ही कांग्रेस ने भी अपने मेयर पद के प्रत्याशी की घोषणा कर दी। कांग्रेस ने ज्वालापुर निवासी पेशे से वकील युवा नेता वरुण बालियान की माता अमरेश बालियान को मेयर पद का उम्मीदवार घोषित किया है। वरुण बालियान पूर्व विधायक अम्बरीश कुमार के करीबियों में से एक थे। वरुण बालियान यूथ कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रह चुके हैं। जबकि छात्र जीवन से ही वह राजनीति में सक्रिय हैं। वरुण हाल ही कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा की केदारनाथ प्रतिष्ठा रक्षा यात्रा का भी हिस्सा रह चुके हैं। कांग्रेस से मेयर का टिकट होने के बाद वरुण बालियान के घर पर बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। वरुण बालियान ने कहा कि संगठन ने जिस प्रकार मुझ पर भरोसा जताया है मैं संगठन का दिल से शुक्रगुजार हूं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर पिछली बार की तरह इस बार भी कांग्रेस के प्रत्याशी को जीताने के लिए काम करेंगे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मन की बात राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रहा : धामी
Next: भाजपा ने नगर निगम चुनाव को बनाए वार्ड चुनाव प्रभारी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.