Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मन की बात राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रहा : धामी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मन की बात राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रहा : धामी

AltnewsUttarakhand 29/12/2024
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात के 117 वें संस्करण को सुनते हुए सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इससे लोगों को हमेशा नई प्रेरणा मिलती है। मन की बात राष्ट्रीय एकता को बढ़ावा देने की दिशा में भी अहम भूमिका निभा रहा है। मुख्यमंत्री धामी ने सीएम आवास में मन की बात को सुना। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एक भारत श्रेष्ठ भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में देश में हर क्षेत्र में कार्य हो रहे हैं। फिल्म और मनोरंजन उद्योग भी इस दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। आयुर्वेद, भाषा, संगीत और कला के क्षेत्र में भारत वैश्विक स्तर पर अलग पहचान बना रहा है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट में भारत में 2015 से 2023 के बीच मलेरिया के मामलों और इससे होने वाली मौतों में 80 प्रतिशत की कमी आई है। यह देश के लिए बड़ी उपलब्धि है। कैंसर से लड़ाई में केंद्र सरकार की आयुष्मान भारत योजना अहम भूमिका निभा रही है। इस योजना की वजह से कैंसर के 90 प्रतिशत मरीज समय पर अपना इलाज शुरू करा पाए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री ने मन की बात में किसान उत्पादक संघों को बढ़ावा देने की बात कही है। राज्य सरकार द्वारा प्रदेश में किसान उत्पादक संघों को बढ़ावा देने की दिशा में तेजी से कार्य किया गया है। राज्य सरकार किसान उत्पादक संघ को मजबूत करने की दिशा में और तेजी से कार्य करेगी। स्थानीय खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने की दिशा में राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नामांकन से एक दिन पहले पृथक बैंक खाता खोलने में राज्य निर्वाचन आयोग ने दी छूट
Next: कांग्रेस ने वरुण बालियान की मां को बनाया मेयर प्रत्याशी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.