Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का हुआ प्रशिक्षण
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट का हुआ प्रशिक्षण

AltnewsUttarakhand 02/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। स्थानीय निकाय सामान्य निर्वाचन 2025 के सफल संपादन हेतु बनाए गये जोनल मजिस्ट्रेट एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारियों का प्रशिक्षण गुरुवार को विकास भवन सभागार में आयोजित हुआ। प्रशिक्षण सत्र को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से कराना हम सभी की जिम्मेदारी है। कहा कि चुनाव में प्रत्येक कार्मिक की भूमिका महत्वपूर्ण होती है। इसलिए सभी कार्मिक पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने कहा कि जो हैंडबुक चुनाव आयोग से प्राप्त हुई है, अधिकारी उसका अध्ययन जरूर करें। उन्होंने कहा कि अतिआत्मविश्वास कई बार घातक सिद्ध होता है, इसलिए इससे बचें। कहा कि चुनाव को निष्पक्ष एवं पारदर्शी कराना हमारा दायित्व है। कहा कि सभी अधिकारी चुनाव आयोग के सभी दिशा निर्देशों का अध्ययन भलीभांति करें तथा उनका पालन करें। उन्होंने कहा कि लापरवाही को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान मास्टर ट्रेनरों ने सभी अधिकारियों को चुनाव की सभी बारीकियां सिखाई। मतपत्र पेटी, बैलेट पेपर, मतदाता सूची आदि के बारे में विभिन्न जानकारियां प्रशिक्षण के दौरान दी गई। इस दौरान सभी अधिकारियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण भी दिया गया तथा निर्वाचन को कुशलतापूर्वक संपन्न कराए जाने के लिए विभिन्न प्रावधानों को बताया गया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, जिला विकास अधिकारी/नोडल अधिकारी प्रशिक्षण एसके पंत, नोडल अधिकारी कार्मिक चंदन बिष्ट समेत मास्टर ट्रेनरों कपिल नयाल, विनोद राठौर, अशोक कुमार, हरीश जोशी तथा समस्त जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एमडी से बोले कर्मचारी, बसों की मरम्मत के लिए नहीं शेड
Next: दुष्कर्म के मामले में सरकारी स्कूल के शिक्षक को जेल भेजा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.