Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • पौड़ी में परिचारक को किया निलंबित
  • पौड़ी

पौड़ी में परिचारक को किया निलंबित

AltnewsUttarakhand 03/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)। शिक्षा विभाग ने विभिन्न आरोपों के चलते थलीसैंण ब्लाक के एक राइंका के परिचारक को निलंबित कर दिया है। निलंबित परिचारक को उपशिक्षाधिकारी कार्यालय (प्राशि) थलीसैंण में संबद्ध किया गया है। जिला शिक्षाधिकारी प्रांरभिक शिक्षा रणजीत सिंह नेगी ने बताया कि थलीसैंण के राइंका गुलियार के परिचारक सचिदानंद पर उच्चाधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने, स्कूल में शराब पीकर आने, कार्यालय में कर्मचारियों के साथ अभ्रदता करने, अनुशासनहीनता व राजकीय कार्यों के प्रति लापरवाह रहने के आरोप लगे हैं। जिसकी थलीसैंण के खंडशिक्षाधिकारी की जांच में भी पुष्टि हुई है। बताया कि थलीसैंण के खंडशिक्षाधिकारी ने अपनी जांच में छात्र-छात्राओं के हित में एसएमसी बैठक प्रस्ताव में कठोर कार्रवाई का उल्लेख भी किया गया है। उन्होंने बताया कि उक्त आरोपों के चलते व बीईओ की प्रथम दृष्टया जांच पर उक्त परिचारक को निलंबित करते हुए उपशिक्षाधिकारी कार्यालय (प्राशि) थलीसैंण में संबद्ध कर दिया गया है। परिचारक को 15 दिन के भीतर जांच अधिकारी के समक्ष अपना पक्ष रखने के भी निर्देश दिए गए हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मतदाता जागरूकता को हर महीने होंगे थीम आधारित कार्यक्रम
Next: पूर्व कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष बिट्टू कर्नाटक समेत तीन नेता भाजपा में हुए शामिल

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.