Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • मतदाता जागरूकता को हर महीने होंगे थीम आधारित कार्यक्रम
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मतदाता जागरूकता को हर महीने होंगे थीम आधारित कार्यक्रम

AltnewsUttarakhand 03/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. बीवीआरसी पुरुषोत्तम ने कहा है कि लोगों को मतदान के लिए प्रेरित करने ले लिए मतदाता जागरूकता कार्यक्रम सतत रूप से चलते रहेंगे। इसके लिए पूरी व्यवस्था की गई है। हर महीने थीम आधारित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रमों की थीम इस प्रकार बनाई गई है कि सभी वर्गों को मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों से जोड़ा जा सके। पब्लिक रिलेशंस सोसाइटी ऑफ इंडिया (पीआरएसआई), देहरादून चैप्टर ने आज मुख्य निर्वाचन अधिकारी से शिष्टाचार भेंट कर मतदाता जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष अभियान की रूपरेखा पर चर्चा की। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि हमारा उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि हर नागरिक को अपने मताधिकार का महत्व समझ आए और वह इसका उपयोग करें। इन थीम के माध्यम से, हम पूरे साल जागरूकता अभियान चलाएंगे। पीआरएसआई देहरादून चैप्टर के अध्यक्ष रवि बिजारणियां ने कहा कि पीआरएसआई भी मतदाता जागरूकता के लिए अपने स्तर पर प्रचार प्रसार करेगा। मतदाता जागरूकता कार्यक्रमों में हर संभव सहयोग किया जाएगा।
इस अवसर पर पीआरएसआई देहरादून के सचिव अनिल सती, कोषाध्यक्ष सुरेश भट्ट, सदस्य प्रताप सिंह बिष्ट, दिनेश कुमार, प्रियांक वशिष्ठ उपस्थित थे।

माहवार इस प्रकार तैयार की गई है थीम
जनवरी : नया साल, नए मतदाता लक्ष्य
फरवरी: मतदाता बनें, विजेता बनें
मार्च: सशक्त महिलाएं, सशक्त राष्ट्र
अप्रैल: शिक्षा से जागरूकता, जागरूकता से मतदान
मई: मेरा काम, मेरी पसंद; मेरा वोट, मेरी आवाज
जून: हर बारिश की बूंद और हर वोट मायने रखता है
जुलाई: हरेला का संदेश, वोट बने विशेष
अगस्त: स्वतंत्रता और चुनावी कर्तव्य
सितंबर: शिक्षक: चुनावी भागीदारी के स्तंभ
अक्तूबर: आसान पंजीकरण, आसान सुधार
नवंबर: संविधान, संकल्प और मतदान-उत्तराखंड के साथ नई उड़ान
दिसंबर: सुगम मतदान, सबका सम्मान

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री ने किया 5 दिवसीय वीर शिरोमणि माधो सिंह भंडारी राजकीय औद्योगिक कृषि विकास मेले का शुभारम्भ
Next: पौड़ी में परिचारक को किया निलंबित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.