Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिओ फाइबर के मैनेजर के अपहरण के मामले में मुरादाबाद में हुए एनकाउंटर में अल्मोड़ा का युवक घायल, 02 अन्य गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

जिओ फाइबर के मैनेजर के अपहरण के मामले में मुरादाबाद में हुए एनकाउंटर में अल्मोड़ा का युवक घायल, 02 अन्य गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 04/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मुरादाबाद में अपहरण के मामले में हुए एनकाउंटर में अल्मोड़ा के रहने वाले 03 युवकों का नाम सामने आया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार एसटीएफ और हाथरस पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में नंदन स्वीट्स के पास मुठभेड़ हुई। इसमें अपहरणकर्ता विशाल गोली लगने से घायल हो गया। घायल विशाल अल्मोड़ा नगर के राजपुरा क्षेत्र का रहने वाला है। इसके अलावा अल्मोड़ा के ही 20 वर्षीय सुजल कुमार और अल्मोड़ा के ही 20 वर्षीय करन को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के अनुसार, हाथरस में अपहरण की घटना को अंजाम देने के बाद अपहरणकर्ता फिरौती की रकम लेने के लिए मुरादाबाद आए थे। मुठभेड़ के दौरान विशाल के सीने में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को तुरंत जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसकी हालत नाजुक होने के चलते उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया।

मामला बीती 01 जनवरी का है जब जिओ फाइबर कंपनी में मैनेजर अभिनव भारद्वाज का अपहरण हो गया था। मूलरूप से बिहार के बेगूसराय निवासी अभिनव भारद्वाज जिओ फाइबर कंपनी में मैनेजर के रूप में कार्यरत हैं। उनके माता-पिता और परिजन वर्तमान में गाजियाबाद के गोल चक्कर इलाके में रहते हैं। अभिनव की तैनाती दो वर्ष से हाथरस में है। वह पत्नी स्वीटी भारद्वाज और बेटा अंश भारद्वाज के साथ हाथरस के नवल नगर इलाके में रह रहे थे। पत्नी के अनुसार वह एक जनवरी की दोपहर एक बजे सिकंदराराऊ में दोस्तों के साथ लंच करने की कहकर निकले थे। इस बीच उनकी कई बार पति से बात होती रही। शाम सात बजे के बाद उनसे बातचीत बंद हो गई। रात को नौ बजे अभिनव के नंबर से पत्नी पर फोन आया। कॉल करने वाले व्यक्ति ने अभिनव के अपहरण की बात कही। खुद को टिल्लू ताजपुरिया गैंग का सदस्य बताते हुए 20 लाख रुपये की फिरौती मांगी। यह सुनकर पत्नी के पैरों तले जमीन खिसक गई। रात भर वह परेशान रही। गुरुवार को वह अपने परिजन के साथ कोतवाली हाथरस गेट पहुंची और पुलिस को पूरी घटना के बारे में अवगत कराया।

एसटीएफ और हाथरस पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में मुरादाबाद के सिविल लाइंस क्षेत्र में नंदन स्वीट्स के पास मुठभेड़ हुई। इसमें अपहरणकर्ता विशाल गोली लगने से घायल हो गया। अभिनव को सकुशल छुड़ा लिया गया। बदमाशों ने अभिनव के पिता औऱ भाई को रुपये लेकर मुरादाबाद के बस स्टैंड पर बुलाया। बदमाश इनसे तीन लाख रुपये लेकर भाग रहे थे, कि हाथरस पुलिस और एसटीएफ की टीम ने उन्हें घेर लिया। जहाँ मुठभेड़ हुई। सभी लोग एक जनवरी को सिकंदराराऊ में थे। वहां शराब पीने के दौरान उनका अभिनव से विवाद हुआ तो उसे वह उसे कार में डालकर ले गए।

एसपी सिटी कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि हाथरस में हुए अपहरण के मामले में एसटीएफ और हाथरस पुलिस की अपहरणकर्ताओं से मुठभेड़ हुई है। जिसमें विशाल नाम का व्यक्ति घायल हुआ है।
जिओ फाइबर के मैनेजर अभिनव की फिरौती के लिए अपहरण का केस थाना हाथरस गेट में दर्ज किया गया था। पुलिस इस मामले में तफ्तीश में जुटी थी। शनिवार 4 जनवरी को मुरादाबाद के थाना सिविल लाइंस में बदमाशों से यूपी एसटीएफ की नोएडा यूनिट और हाथरस पुलिस की मुठभेड़ हो गई।
इनमें अल्मोड़ा के रहने वाले 28 वर्षीय विशाल की गर्दन में गोली लगी है। इसके अलावा अल्मोड़ा के सुजाल कुमार और करन को गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, 50 हजार रुपये कैश, स्कूटी, मोबाइल फोन और अन्य सामान बरामद किया है।

बताया जा रहा है मैनेजर को किडनैप कर आरोपी उत्तराखंड ले गए थे। ये लोग टिल्लू ताजपुरिया के गैंग का नाम लेकर फिरौती मांग रहे थे। पीएसटीएफ की नोएडा यूनिट और हाथरस पुलिस ने फिरौती देने के बहाने इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। मुठभेड़ में घायल विशाल की हालत गंभीर है, उसे ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है। मामले में शामिल अन्य अभियुक्तों की पुलिस फ़िलहाल खोजबीन कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: राष्ट्रीय खेल के लिए वॉलंटियर ऑनलाइन चयन प्रक्रिया शुरू; दस मिनट, 16 सवाल, देना पड़ रहा कड़ा इम्तिहान
Next: मीरपुर में नशीली दवाईयां-इंजेक्शन की खेप बरामद, दंपति दबोचा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.