Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • फुटबॉल में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
  • अल्मोड़ा

फुटबॉल में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित

AltnewsUttarakhand 09/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। श्री गंगा सेवा समिति व वैरियर फुटबाल क्लब के संयुक्त तत्वावधान में हवालबाग मैदान में निशुल्क फुटबाल प्रशिक्षण दिया जा है। वैरियर फुटबाल क्लब के बच्चों द्वारा खेल महाकुम्भ में फुटबाल प्रतियोगिता में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त किया है। राज्य स्तर पर तीसरा क्लब वाले खिलाडियों के प्रोत्साहन हेतु सम्मान कार्यक्रम हवालबाग मैदान में किया गया। कार्यक्रम में सभी खिलाड़ी बच्चों को उपहार स्वरूप स्कूल बैग प्रदान किए गए। सभी बच्चों में जीत के प्रति काफी उत्साह है। दिव्यासा व अनुष्का ने अपनी जीत हेतु वैरियर फुटबाल क्लब का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि क्लब के द्वारा लगातार दिये जा रहे प्रशिक्षण से ही उनके द्वारा राज्य स्तर में तीसरा स्थान प्राप्त किया गया। वैरियर फुटबाल क्लब के सचिव महेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि हमारा उद्देश्य बच्चों का शारीरिक, मानसिक व समाजिक विकास करना है, जिस हेतु क्षेत्र के बच्चो को उच्च कोटि के प्रशिक्षकों द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। ग्राम प्रधान अमित शाह द्वारा संस्था द्वारा चलाए जा रहे निशुल्क प्रशिक्षण की सराहना करत हुए कहा कि बच्चों को सही समय पर सही दिशा निर्देशन मिलना आवश्यक है। हमारे लिए गौरव की बात है कि क्षेत्र के बच्चों द्वारा राज्य स्तर में तीसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। यहाँ सम्मान कार्यक्रम में कोच हीरा कनवाल, दिव्यासा, अनुष्का, माही, रिचा, प्रियंका, यामिनी, समृद्धि, व कोच सागर राणा, इन्द्र सिह, पियूष, उज्वल नेगी, विकास आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम श्री राजकीय कन्या इंटर कॉलेज बाड़ेछीना में विंटर कैंप का शुभारम्भ
Next: अपर सचिव ने किया द्वाराहाट विकासखण्ड कार्यालय का निरीक्षण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.