Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जिलाधिकारी अध्यक्षता में हुई जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक
  • अल्मोड़ा

जिलाधिकारी अध्यक्षता में हुई जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक

AltnewsUttarakhand 09/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति की बैठक जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय की अध्यक्षता में आयोजित हुई। गुरुवार को आयोजित बैठक में मंदिर की व्यवस्थाओं के सुदृढ़ीकरण एवं श्रृद्धालुओं की सुविधा से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। बैठक में मंदिर पुजारियों के बीमा कराए जाने पर भी चर्चा हुई, जिसमें जिलाधिकारी ने कहा कि सभी पुजारियों को प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना एवं जीवन ज्योति बीमा योजना से जोड़ा जाए तथा दुर्घटना बीमा हेतु बीमा कंपनियों से वार्ता की जाए। तत्पश्चात उनका दुर्घटना बीमा भी कराया जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर के प्रसाद के लिए यह व्यवस्था बनाई जाए जिसमें स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं को जोड़कर महिलाओं द्वारा प्रसाद निर्मित कराया जाए। समूह प्रसाद तैयार करें एवं मंदिर प्रबंधन समिति उसका क्रय करे एवं फिर श्रद्धालुओं को इसका विक्रय किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रसाद में स्थानीय उत्पाद जैसे बाल मिठाई के साथ तिल, चौलाई आदि का प्रयोग हो। ऐसा करने से महिलाओं की आमदनी को बढ़ाने में मदद मिलेगी तथा एकरूपता भी रहेगी। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि मंदिर की सभी व्यवस्थाओं को दुरुस्त रखा जाए, श्रद्धालुओं या पुजारियों को किसी प्रकार की समस्या न हो। उन्होंने कहा कि अच्छी व्यवस्था पर ही पर्यटन आधारित है, अगर मंदिर परिसर में व्यवस्थाएं सुदृढ़ रहेंगी तो पर्यटन भी बढ़ेगा। पर्यटन के बढ़ने से स्थानीय लोगों, व्यापारियों समेत जनपद की अन्य आर्थिक गतिविधियों को भी बल मिलेगा। बैठक में उपाध्यक्ष जागेश्वर मंदिर प्रबंधन समिति नवीन भट्ट, पुजारी प्रतिनिधि पंडित नवीन चंद्र भट्ट, प्रभारी प्रबंधक /तहसीलदार बरखा जलाल, क्षेत्रीय पुरातात्विक अधिकारी डॉ सीएस चौहान समेत अन्य उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: एनएसयूआई ने किया मेडिकल कॉलेज को पीपीपी मोड पर देने का विरोध
Next: ससुराल में आए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.