Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अपर सचिव ने किया द्वाराहाट विकासखण्ड कार्यालय का निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

अपर सचिव ने किया द्वाराहाट विकासखण्ड कार्यालय का निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 09/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड सरकार के निर्देशों के क्रम में शासन स्तर पर तैनात अपर सचिवों को विकासखण्डों के निरीक्षण हेतु नोडल अधिकारी के रूप में भेजा जा रहा है। इस क्रम में द्वाराहाट तथा चौखुटिया विकासखण्ड के लिए नामित अपर सचिव मुख्यमंत्री जगदीश चन्द्र काण्डपाल द्वारा द्वाराहाट विकासखण्ड कार्यालय का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सेवा पुस्तिकाओं, संदर्भ पंजिकाओं एवं रिकार्ड रूम को अद्यतन रखा जाय तथा मुख्यमंत्री हैल्प लाईन, लाभार्थियों एवं काश्तकारों की समस्याओं का निस्तारण शीघ्र किया जाय। उन्होंने विभागीय अधिकारियों के साथ केन्द्रीय तथा राज्य स्तर के ध्वजवाहक कार्यक्रमों और अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं पर महत्वपूर्ण चर्चा की तथा ब्लॉक सभागार में उपस्थित जनप्रतिनिधियों से भी क्षेत्र की समस्याओं के सम्बन्ध में व्यापक चर्चा की। अपर सचिव द्वारा दूरस्थ गाँव ईड़ा में पंचायत घर में ग्रामीणों के साथ संवाद भी किया जिसमें ग्रामीणों द्वारा पेयजल, विद्युत एवं स्वास्थ्य व्यवस्था के सम्बन्ध में अपर सचिव को अवगत कराया। जिस पर अपर सचिव ने सभी रैखीय विभागों के अधिकारियों को ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निस्तारण के निर्देश दिए। इस अवसर पर उन्होंने योजनाओं के भौतिक सत्यापन के साथ ही स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी के घर जाकर परिवारजनों से मुलाकात की। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत कमला देवी के आवास का निरीक्षण किया। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिये कि पेंशन प्रकरणों, राशन कार्डों के पात्र व्यक्तियों तक वितरण हो इसका विशेष ध्यान रखा जाय। भ्रमण के दौरान उपजिलाधिकारी द्वाराहाट सुनील कुमार, खण्ड विकास अधिकारी संतोष जेठी, तहसीलदार तितिक्षा जोशी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: फुटबॉल में राज्य स्तर पर तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को किया सम्मानित
Next: कार्बेट पार्क में बाघ ने मार डाला बीट वाचर

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.