Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • डीएम ने राजस्व की मासिक समीक्षा बैठक ली
  • पौड़ी

डीएम ने राजस्व की मासिक समीक्षा बैठक ली

AltnewsUttarakhand 09/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

 – बैठक में नहीं आने पर एसडीएम का स्पष्टीकरण तलब

पौड़ी(आरएनएस)।  जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभागार में राजस्व की मासिक समीक्षा बैठक ली। बैठक में एसडीएम रिखणीखाल के नहीं आने पर डीएम ने स्पष्टीकरण तलब किया। वहीं ई-ऑफिस में धीमी प्रगति पर तहसील बीरोंखाल, चौबट्टाखाल, धुमाकोट, जाखणीखाल, कोटद्वार, सतपुली, यमकेश्वर के तहसीलों को प्रगति लाने के निर्देश दिए। गुरुवार को आयोजित बैठक में डीएम ने लंबित राजस्वों वादों को समय पर निस्तारण करने, वसूली के कार्यों की प्रगति बढ़ाने, बड़े बकायादारों पर वसूली की कार्रवाई करने के निर्देश दिए। बैठक में बताया गया कि जिले की सभी तहसीलों में कुल 772 वाद हैं, जिसमें माह के अंतिम तक 165 वादों का निस्तारण किया गया जबकि 607 वाद अवशेष हैं। डीएम ने पूर्ति विभाग को जिले के सभी पेट्रोल पंपों में तेल की गुणवत्ता चेक करने, सभी एसडीएम व आरटीओ को बिना हेलमेट और शराब पीकर वाहनों चलाने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। डीएम ने एसडीएम धुमाकोट व एआरटीओ को नैनीडांडा-धुमाकोट क्षेत्र में संकरें मार्गों का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने, खनन अधिकारी को खनन क्षेत्रों में संबंधित क्षेत्र के एसडीएम के साथ संयुक्त निरीक्षण करते हुए अवैध खनन पर रोक लगाने के निर्देश दिए। बैठक में एडीएम अनिल गर्ब्याल, एएसपी अनूप काला, एसडीएम दीपक रामचंद्र शेट, श्रीनगर नूपुर वर्मा, कोटद्वार सोहन सैनी, लैंसडौन शालिनी मौर्य, चौबट्टाखाल अनिल चन्याल, धुमाकोट रेखा यादव आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिलाओं को प्रेग्नेंट करने की दे रहे थे नौकरी, धरे गए
Next: पौड़ी जिला अस्पताल में चुनाव के बाद सुधरेंगी व्यवस्थाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.