Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • महिलाओं को प्रेग्नेंट करने की दे रहे थे नौकरी, धरे गए
  • राष्ट्रीय

महिलाओं को प्रेग्नेंट करने की दे रहे थे नौकरी, धरे गए

AltnewsUttarakhand 09/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पटना(आरएनएस)। बिहार के नवादा जिले में ठगी का एक ऐसा मामला सामने आया है, जिसे सुनकर दिमाग चकरा जाएगा। जिन महिलाओं को बच्चा नहीं हो रहा है उनको प्रेग्नेंट करने के लिए युवाओं को भर्ती किया जा रहा था। ठग इसे मदद का नाम दे रहे थे और काम पर रखे गए लड़कों से रकम वसूल रहे थे।
ठग सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जरिए युवकों को अपने जाल में फंसाते थे। उनको बताया जाता था कि जिन महिलाओं को बच्चा नहीं हो रहा है, अगर वे उनकी मदद करते हैं तो वे 5 से 10 लाख रुपये तक का इनाम पा सकते हैं। हैरान कर देने वाला ये मामला बिहार के नवादा के नारदीगंज थाना के कहुआरा गांव का है। अब तक तीन साइबर अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं।
ठगों ने खुलासा किया है कि किस तरह से वह भोले-भाले युवकों को अपने झांसे में लेते थे। उन्होंने ने बताया कि वे लोग  सोशल मीडिया और फोन कॉल्स के जरिए युवकों को अपने जाल में फंसाते थे। उनको लाखों रुपए का लालच दिया जाता था। उनसे कहा जाता था कि अगर महिला प्रेग्नेंट नहीं भी हो सकी तो भी वह कम से कम 50 हजार रुपये तो पा ही लेंगे। पैसे के लालच में जो भी युवक इस काम के लिए तैयार होता, उससे 500 से 20 हजार रुपये तक रजिस्ट्रेशन के नाम पर ऐंठ लिए जाते थे।
डीएसपी इमरान परवेज के मुताबिक,  साइबर अपराधियों का ठिकाना कहुआरा गांव का बगीचा था। बगीचे में बैठकर वह ठगी कर रहे थे, तभी तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के पास से 6 मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। जिससे व्हॉट्सएप चैट, ग्राहकों की तस्वीरें, ऑडियो रिकॉर्डिंग और बैंक ट्रांजेक्शन की जानकारी मिली है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ढाबे पर काम करने वाले युवक पर फायर झोका, बाल बाल बची जान
Next: डीएम ने राजस्व की मासिक समीक्षा बैठक ली

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय

डीआरडीओ गेस्ट हाउस प्रबंधक जासूसी के आरोप में गिरफ्तार, आईएसआई को भेजी थी गुप्त जानकारी

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

साइबर फ्रॉड मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, दिल्ली, गुरुग्राम और देहरादून में 11 ठिकानों पर की छापेमारी

AltnewsUttarakhand 06/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.