Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • कांग्रेस का प्रत्याशी जीता तो भी नहीं करेगा जनता का काम : सीएम धामी
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल

कांग्रेस का प्रत्याशी जीता तो भी नहीं करेगा जनता का काम : सीएम धामी

AltnewsUttarakhand 16/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

सीएम धामी ने नैनीताल जिले में भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में किया जनसंपर्क

नैनीताल(आरएनएस)।  सीएम पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को नैनीताल के मल्लीताल में नगर निकाय चुनाव के लिए नैनीताल, भवाली और भीमताल के भाजपा प्रत्याशियों के पक्ष में आयोजित जनसभा में भाग लिया। सीएम धामी ने कहा कि नैनीताल, भीमताल और भवाली क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं का विकास हमारी प्राथमिकता है। निकाय चुनाव में जीत दर्ज करने के बाद इन क्षेत्रों के विकास में तीन गुना तेजी आएगी।
सीएम धामी ने मल्लीताल में जनसभा को संबोधित करते हुए निकाय चुनाव में भवाली नगर पालिका क्षेत्र से अध्यक्ष पद पर प्रकाश आर्य, नैनीताल से जीवंती भट्ट और भीमताल पालिका क्षेत्र से कमला आर्य को विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि इन निकाय क्षेत्रों में रहने वाली जनता भली-भांति जानती है कि कांग्रेस और निर्दलीय प्रत्याशियों को समर्थन देने का मतलब केवल अपने मत का अपव्यय करना है।
सीएम धामी ने कहा ने दावा किया कि ट्रिपल इंजन की सरकार आएगी, सबका साथ-सबका विकास होगा। सड़क, शिक्षा, स्वास्थ्य पर सरकार मजबूती से काम कर रही है। कुमाऊं क्षेत्र में पौराणिक मंदिरों का विकास किया गया है। जिससे उत्तरखंड में तेजी से पर्यटन बढ़ा है। खेल, पर्यटन इत्यादि के क्षेत्र में भी विकास हुआ है। इस बार पूरे देश के 10 हजार से अधिक खिलाड़ी उत्तराखंड में होने वाले राष्ट्रीय खेल में प्रतिभाग करने वाले हैं। जिसका उद्घाटन देहरादून स्टेडियम और समापन नैनीताल के गौलापार स्टेडियम में होगा।
इस दौरान सीएम धामी ने कांग्रेस पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा कि यदि कांग्रेस का प्रत्याशी जीतता है और जनता उसके पास अपने कामों के लिए जाती है तो उनका मात्र एक ही जवाब होगा कि हमारी तो सरकार ही नहीं है। जब हमारी सरकार आएगी, तब आपके सारे काम होंगे। सीएम धामी ने कहा कि अगर निकाय चुनाव में ट्रिपल इंजन की सरकार लाते हैं तो शहर में विकास की बाढ़ आ जाएगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भाजपा का संकल्प पत्र अल्मोड़ा को विकास के पथ पर अग्रसर करने की योजना: बहुगुणा
Next: विधिक जागरूकता शिविर के साथ साईबर सुरक्षा अभियान का शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

राज्यपाल ने लोक भवन के अधिकारियों के साथ की बैठक

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.