Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • भाजपा का संकल्प पत्र अल्मोड़ा को विकास के पथ पर अग्रसर करने की योजना: बहुगुणा
  • अल्मोड़ा

भाजपा का संकल्प पत्र अल्मोड़ा को विकास के पथ पर अग्रसर करने की योजना: बहुगुणा

AltnewsUttarakhand 16/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में भाजपा के चुनाव कार्यालय में कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा और अन्य वरिष्ठ नेताओं ने नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा का संकल्प पत्र जारी किया। इस अवसर पर आयोजित पत्रकार वार्ता में कैबिनेट मंत्री बहुगुणा ने इसे विकसित अल्मोड़ा के लिए एक ठोस विजन बताया। भाजपा द्वारा जारी संकल्प पत्र में मुख्य बाजार को उसके पारंपरिक स्वरूप पटाल बाजार में विकसित करने का वादा किया गया है। इसके साथ ही नगर में बंदरों, कुत्तों और निराश्रित पशुओं की समस्या पर नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाने की बात कही गई। संकल्प पत्र में नगर निगम में कार्यरत दैनिक वेतनभोगी, पर्यावरण मित्र और संविदा कर्मचारियों को आवश्यकता अनुसार नियमित करने, कर्मचारियों के वेतन और पेंशन का समय पर भुगतान सुनिश्चित करने की प्रतिबद्धता जताई गई है। महिलाओं के लिए नगर क्षेत्र में शौचालयों का निर्माण करने, अल्मोड़ा को शिक्षा का केंद्र बनाने के लिए आधुनिक लाइब्रेरी और नगर निगम भवन का निर्माण प्रस्तावित है। स्वास्थ्य सुविधाओं के तहत जिला अस्पताल और मेडिकल कॉलेज में मरीजों के तिमारदारों के लिए आवासीय भवन बनाए जाएंगे। खेल और सांस्कृतिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए हेमवती नंदन बहुगुणा स्टेडियम के साथ राष्ट्रीय मानकों के अनुसार 400 मीटर का एथलीट ट्रैक तैयार करने की योजना है। नगर के बीच में एक आधुनिक ऑडियो-वीडियो सभागार भी बनाया जाएगा। सिविल लाइन के अधूरे कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा और पूरे नगर क्षेत्र में सीवरेज लाइन बिछाने का काम होगा। सभी वार्डों में सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे। साथ ही वार्ड कमेटियों का गठन कर विकास कार्यों के लिए स्थानीय सुझावों को शामिल किया जाएगा। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने कहा कि यह संकल्प पत्र केवल वादों का दस्तावेज नहीं, बल्कि अल्मोड़ा को विकास के पथ पर अग्रसर करने की योजना है। यहाँ पत्रकार वार्ता में मेयर प्रत्याशी अजय वर्मा, जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व विस उपाध्यक्ष व पूर्व विधायक रघुनाथ सिंह चौहान, कैलाश गुरुरानी, पूर्व दर्जामंत्री बिट्टू कर्नाटक, राजेंद्र बिष्ट, जगत तिवारी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रेमी को नहीं हुई प्रेमिका की दोस्त से नजदीकियां बर्दाश्त, गला रेतकर कर दी हत्या
Next: कांग्रेस का प्रत्याशी जीता तो भी नहीं करेगा जनता का काम : सीएम धामी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.