Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • कांग्रेस प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्डों में किया प्रचार
  • हरिद्वार

कांग्रेस प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्डों में किया प्रचार

AltnewsUttarakhand 19/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।  कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में भिन्न-भिन्न वार्डों में जनसभाएं और जनसंपर्क का आयोजन किया गया। मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान ने वार्ड 14 ऋषिकुल समर्थ अग्रवाल, वार्ड 32 श्रीनाथ नगर गोल गुरुद्वारा विजय शर्मा, वार्ड 54 गुरुकुल राहुल चौधरी, वार्ड 55 शिवपुरी सन्नी कुमार, वार्ड 56 हनुमंतपुरम प्रियंका चौहान, वार्ड 57 जगजीतपुर महेश चंद, वार्ड 59 हरीलोक प्रीति शर्मा के साथ जनसभा के बाद जनसंपर्क किया। इस दौरान मेयर प्रत्याशी अमरेश बालियान ने कहा कि कांग्रेस द्वारा बनाए गए संकल्प पत्र में जनता से जुड़े मुद्दे हैं। उन्होंने कहा कि वह स्वयं एक आम परिवार से हैं और आम परिवार की समस्याओं को समझती हैं। आरोप लगाया कि बीजेपी सरकार आम परिवार को उजाड़ने का कार्य करती है चाहे कॉरिडोर हो, मेडिकल कॉलेज को निजी हाथों में देना हो या स्मैक जैसे नशे पर रोकथाम में नाकामी हो। महंगाई दिनों दिन बढ़ती जा रही है। बीजेपी हर क्षेत्र में असफल साबित हो रही। बाबा साहेब डा. भीमराव आंबेडकर के बनाए संविधान को भी बीजेपी नहीं मानती। संसद में उनका अपमान करती है। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष अमन गर्ग, मुरली मनोहर, राजबीर सिंह चौहान, बीएस तेजियान, सोम त्यागी, जगत सिंह रावत, इशिता सेढा, वरुण बालियान, अमनप्रीत सिंह, संजय शर्मा, मंजू सिंह, मोनिक धवन, शशि वर्मा, फैयाज अली, कार्तिक शर्मा, अजय दास महाराज, भंवर सिंह, उदयवीर सिंह चौहान, उत्कर्ष वालिया आदि शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अंडे की टोकरी से 2.20 लाख का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
Next: ट्रेडिंग के नाम पर काशीपुर के युवक से 28 लाख ठगे

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.