Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अंडे की टोकरी से 2.20 लाख का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार
  • अल्मोड़ा

अंडे की टोकरी से 2.20 लाख का गांजा बरामद, तस्कर गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 19/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जनपद की थाना सल्ट पुलिस ने अंडे की टोकरी से गांजा तस्करी कर रहे तस्कर को पकड़ा है। जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेन्द्र पींचा के निर्देश पर नशे के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में शनिवार को थाना सल्ट थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक के नेतृत्व में सल्ट पुलिस टीम ने चेकिंग अभियान चलाया हुआ था। चेकिंग के दौरान कूपी तिराहा यात्री प्रतीक्षालय से एक व्यक्ति को संदिग्ध स्थिति में पकड़ा। तलाशी लेने पर उसके पास बांस की टोकरी में छिपाकर रखा गया 8.820 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। बरामद गांजे की बाजार में कीमत लगभग 2.20 लाख रूपये आंकी गई है। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान इरफान (उम्र 24 वर्ष), पुत्र जहीर अहमद, निवासी ग्राम व पोस्ट तुमड़ियाकला, थाना डीलारी, तहसील ठाकुरद्वारा, मुरादाबाद (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। पूछताछ में अभियुक्त ने बताया कि वह लकड़ी की टोकरी में अंडे बेचने की आड़ में गांजे की तस्करी करता था। वह सराईखेत से गांजा लाकर उसे छोटी-छोटी पुड़ियों में बेचने की योजना बना रहा था। अभियुक्त के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेजा जा रहा है। यहाँ सल्ट पुलिस टीम में अपर उपनिरीक्षक दीवान सिंह, हेड कांस्टेबल दीपक कुमार, कांस्टेबल सुरेन्द्र सिंह, और कांस्टेबल मदनपाल शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम आतिशी का बड़ा आरोप- कुख्यात अपराधियों ने किया केजरीवाल पर हमला, आरोपी बीजेपी से संबंधित
Next: कांग्रेस प्रत्याशियों ने विभिन्न वार्डों में किया प्रचार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.