Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • कोट में लिलियम के फूल की बिक्री हुई शुरू
  • पौड़ी

कोट में लिलियम के फूल की बिक्री हुई शुरू

AltnewsUttarakhand 28/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।  कोट ब्लॉक में मातृ शक्ति फेडरेशन द्वारा उद्यान विभाग, ग्रामोत्थान परियोजना और यूएसआरएलएम के सहयोग से पॉली हाउसों में लिलियम फूल का उत्पादन शुरू हो गया है। प्रथम चरण में गांवों से फूलों की स्टिक की पहली खेप बाजार में बिक्री के लिए भेज दी गई है। खास बात यह है कि पुष्प उत्पादन के बाद किसानों को मार्केटिंग के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। इसके लिए एक फर्म से अनुबंध किया गया है, जो खेत से ही फूल ले जाएगी। मुख्य विकास अधिकारी गिरीश गुणवंत ने बताया कि जिले में किसानों की आजीविका संवर्द्धन के लिए व्यवसायिक स्तर पर पुष्प उत्पादन, मशरूम उत्पादन, हल्दी और हर्बल टी जैसे कई प्रोजेक्ट पर कलस्टर अप्रोच के आधार पर कार्य किया जा रहा है। जिसके तहत कोट ब्लॉक के कोट गांव में व्यवसायिक रूप से लिलियम पुष्प उत्पादन की योजना बनाई गई। प्रोजक्ट शुरू करने के लिए उद्यान विभाग द्वारा 22 पॉली हाउसों का निर्माण कराया गया। जिसमें से पहले चरण में 8 पॉली हाउसों में समूह की महिलाओं द्वारा लिलियम के बल्ब रोपे गए। इसके लिए उद्यान विभाग द्वारा हालैंड से लिलियम की ओरिएंटल एवं डॉसिंग स्टार वैराइटी के 16 हजार बल्ब मंगवाएं गए। अगले चरण में सभी पॉली हाउस में लिलियम की खेती की जाएगी। ग्रामोत्थान के जिला परियोजना प्रबंधक कुलदीप बिष्ट ने बताया कि अनुबंधित कंपनी द्वारा किसानों को फ्लावर कटिंग, ग्रेडिंग व पैकिंग का प्रशिक्षण दिया गया। जिसके बाद किसानों ने लिलियम की हार्वेस्टिंग कर 285 फूलों की स्टिक कंपनी को विक्रय हेतु उपलब्ध कराई। इस अवसर पर पुष्प उत्पादक समूह सदस्य लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, शांति देवी, माधुरी देवी, बीरा देवी आदि शामिल रहे। कहा कि अगली बार वह इस कार्य को सभी 20-22 पॉली हाउसों में करेंगे। जिला उद्यान अधिकारी राजेश तिवारी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट के तहत किसानों द्वारा इस सीजन में लगभग 15-16 हजार लिलियम के फूलों की स्टिक तैयार कर कंपनी को विक्रय कराई जाएगी। इन किसानों द्वारा 8 पॉली हाउसों से लगभग 10-12 लाख के फूल विक्रय किए जायेंगे। हर पॉली हाउस से तीन माह में 70-80 हजार का लाभ किसानों को होगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ किया प्रदर्शन
Next: सभी वार्डों में तेजी से किए जाएंगे विकास कार्य: हिमानी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.