Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • सभी वार्डों में तेजी से किए जाएंगे विकास कार्य: हिमानी
  • पौड़ी

सभी वार्डों में तेजी से किए जाएंगे विकास कार्य: हिमानी

AltnewsUttarakhand 28/01/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image
पौड़ी(आरएनएस)।  नगर पालिका पौड़ी की नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिमानी नेगी ने सभी मतदाताओं का आभार जताया है। कहा कि शहरवासियों को साथ लेकर विकास कार्य किए जाएंगे। हर वार्ड में समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। कहा कि चुनाव के दौरान जारी किए गए दृष्टिपत्र में शामिल हर योजना को धरातल पर उतारने का काम तेजी से किया जाएगा। जिसको लेकर तैयारियां भी शुरू कर ली गई है। मंगलवार को पत्रकार वार्ता में नवनिर्वाचित अध्यक्ष हिमानी नेगी ने कहा कि चुनाव के दौरान शहरवासियों से किए गए हर वादों को पूरा किया जाएगा। शहर के बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों के साथ ही सभी को साथ लेकर शहर के विकास के लिए काम किए जाएंगे। कहा कि शहरवासियों को कूड़े की समस्या से निजात दिलाने के लिए वैज्ञानिक तरीके अपनाए जाएंगे। हाउस टैक्स में हो रही बेहताश बढ़ोत्तरी से परेशान जनता को निजात दिलाने के लिए जल्द ही इस पर काम शुरू करते हुए जनता को राहत देने का काम किया जाएगा। शहर में पर्यटन की गतिविधियों को बढ़ाने के लिए व्यापार सभा के साथ मिलकर ठोस कदम उठाए जाएंगे। पार्किंग से समस्या से निपटने के लिए शहर में छोटी-छोटी पार्किंगों का निर्माण करवाया जाएगा, जिससे यहां आने वाले पर्यटकों को पार्किंग से समस्या ना हो। दावा किया वह पौड़ी नगरपालिका को अलग पहचान दिलाने के लिए सभी वर्गों के साथ मिलकर काम करेंगी। इस मौके पर व्यापार सभा अध्यक्ष विनय शर्मा, सचिव देवेंद्र रावत, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष केशर सिंह नेगी, दीपेंद्र काला, नितिन रावत, दीपक कुकशाल आदि शामिल थे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कोट में लिलियम के फूल की बिक्री हुई शुरू
Next: कांग्रेस ने कानून व्यवस्था को लेकर प्रदर्शन किया

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.