Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अज्ञात कारणों के चलते अल्मोड़ा की युवती ने जान दी
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अज्ञात कारणों के चलते अल्मोड़ा की युवती ने जान दी

AltnewsUttarakhand 31/01/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  आवास विकास में किराये के मकान में रह रही अल्मोड़ा की एक युवती ने अज्ञात कारणों के चलते फांसी लगाकर जान दे दी। युवती सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को सूचित कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, घुरकना अंडोली थाना दन्या जिला अल्मोड़ा निवासी 23 वर्षीय दीया पुत्री महेश राम सिडकुल की एक कंपनी में काम करती थी। करीब दो माह से वह वार्ड नंबर 5 जगतपुरा में किराये के मकान में रहती थी। बताया जा रहा है कि दीया दो दिन से अपने कमरे से बाहर नहीं निकली थी और काम पर भी नहीं गई। इस पर शुक्रवार को मकान स्वामी शेखर मंडल और पड़ोसियों को शक हुआ और सुबह नौ बजे उन्होंने दीया के कमरे का दरवाजा खटखटाया, लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इधर, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और दरवाजा तोड़कर अंदर गई। यहां दीया पंखे में दुपट्टे के सहारे फांसी के फंदे पर लटकी मिली। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि मृतका के परिजनों को सूचना देकर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटनास्थल पर पुलिस को कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ग्रामीण से मारपीट के आरोप में मुकदमा दर्ज
Next: सड़क दुर्घटना में रिक्शा चालक की मौत

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.