Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पौड़ी
  • 12 लाख के अवैध गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
  • पौड़ी

12 लाख के अवैध गांजे के साथ तीन गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 03/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

पौड़ी(आरएनएस)।    थलीसैंण पुलिस ने चेकिंग अभियान के दौरान 12 लाख की कीमत के अवैध गांजे के साथ 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करने की कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी पौड़ी लोकेश्वर सिंह ने बताया कि थलीसैंण पुलिस ने चेकिंग के दौरान बैजरों पुल के पास एक कार को रोका। चेकिंग के दौरान कार की छत पर नशा तस्करों द्वारा पुलिस को चकमा देने के लिए गांजा की बड़ी मात्रा को छोटे-छोटे बैगों में भरा गया था और ऊपर से कपड़ों से ढक रखा था। पुलिस ने जब जांच की तो वाहन से कुल 47.72 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ करने पर पता चला कि तीनो आरोपी थलीसैंण ब्लाक के मेलधार गांव के रहने वाले हैं। वाहन में सवार धीरेंद्र सिंह, शीशपाल रावत व सुनील कुमार को गिरफ्तार कर गांजा तस्करी में प्रयुक्त वाहन को भी सीज किया गया है। बताया कि तीनों आरोपियों के विरुद्ध एनडीपीएस ऐक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है। एसएसपी ने बताया कि तीनों आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि यह गांजा इनके द्वारा लोकल किसी व्यक्ति से खरीद कर लाया गया है जिसको यह देहरादून, सहसपुर में जाकर ऊंचे दामों पर बेचते हैं। एसएसपी ने बताया कि लोकल बेचने वाले व्यक्तियों की भी तलाश तेज कर दी गई है। जल्द ही इनको भी गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि अवैध नशे को रोकने को लेकर सभी थानाध्यक्षों को कड़े निर्देश दिए गए है। अवैध नशे के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार, उपनिरीक्षक सैयदुल बहार, आरक्षी राकेश गुसांई, मनोज कुमार, देवेंद्र नेगी शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: इंजीनियरिंग छात्राओं को प्रशिक्षित करेगा यूयूएसडीए
Next: घर से लाखों के जेवर चोरी, बेटे के दोस्त पर शक

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून
  • पौड़ी

राजकीय शिक्षक संघ 28 को श्रीनगर में करेगा रैली

AltnewsUttarakhand 24/09/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पौड़ी

मुख्यमंत्री धामी ने माँ धारी देवी मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुरक्षा, सुख-समृद्धि एवं आपदा राहत की कामना की

AltnewsUttarakhand 20/09/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.