Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • घर से लाखों के जेवर चोरी, बेटे के दोस्त पर शक
  • देहरादून

घर से लाखों के जेवर चोरी, बेटे के दोस्त पर शक

AltnewsUttarakhand 03/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।    विकासनगर के पश्चिमीवाला में एक घर से लाखों रुपये के जेवर चोरी हो गए। पीड़िता ने बेटे के दोस्त पर चोरी का शक जाहिर किया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीमा देवी पत्नी स्व. संदीप शर्मा निवासी ग्राम पश्चिमीवाला तहसील विकासनगर ने तहरीर दी है। बताया कि वह 18 जनवरी से 27 जनवरी 2025 तक अपनी पुत्री के घर देहरादून गई हुई थीं। घर पर बेटा ऋषभ शर्मा मौजूद था। जब वह 27 जनवरी को अपनी पुत्री के घर से वापस लौटीं तो देखा कि कमरे की आलमारी का लॉक टूटा हुआ था। चेक किया तो आलमारी से गहने गायब थे। गले का हार, दो जोडी हाथ के कंगन, हार के साथ के बड़े झुमके, कानों के टाप्स छोटे वाले, गले का रानी हार, नथ, मंगलसूत्र, एक लेडीज अंगूठी, एक जेंटस अंगूठी गायब थी। बताया कि जब उन्होंने इस संबंध में अपने बेटे से पूछा तो उसने बताया कि 22 जनवरी को उसका दोस्त राजू निवासी ग्राम मेहूंवाला खालसा घर पर आया था। उसने शराब पी और रात को घर पर रुका था। बताया कि अब उसका नंबर नहीं लग रहा है। साथ ही वह अपने घर में भी मौजूद नहीं है। पीड़िता के मुताबिक उन्हें शक है कि उसी ने गहने चुराए हैं। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 12 लाख के अवैध गांजे के साथ तीन गिरफ्तार
Next: पुलिस ने क्षेत्र के कई गांव में निकाला फ्लैग मार्च

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.