Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने ली अधिकारियों की बैठक
  • अल्मोड़ा

केंद्रीय राज्यमंत्री अजय टम्टा ने ली अधिकारियों की बैठक

AltnewsUttarakhand 08/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग राज्यमंत्री अजय टम्टा ने शनिवार को सर्किट हाउस, अल्मोड़ा में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ जिले में निर्माणाधीन सड़कों की समीक्षा बैठक की। बैठक में लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, राष्ट्रीय राजमार्ग और वन विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान केंद्रीय राज्यमंत्री ने जिले में लंबित सड़कों के निर्माण कार्यों की प्रगति की विस्तार से समीक्षा की और संबंधित अधीक्षण अभियंताओं एवं विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि जो सड़क निर्माण कार्य लंबित हैं, उन्हें शीघ्र पूरा किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि निर्माण कार्य में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए और सभी कार्य तय समयसीमा के भीतर पूर्ण हों। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देश दिए कि सड़क निर्माण में आ रही किसी भी प्रकार की बाधाओं को तुरंत दूर किया जाए, जिससे सुगम यातायात की सुविधा सुनिश्चित की जा सके। विशेष रूप से ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया, ताकि विकास कार्यों को गति मिल सके। बैठक में नगर निगम अल्मोड़ा के नवनिर्वाचित मेयर अजय वर्मा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी, और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: आचमन अभियान चलाकर किए सोलानी पार्क और गंगनहर घाट साफ
Next: पोर्टल में खराबी के चलते पेंशन अटकी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.