Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दोस्त के घर चोरी का आरोपी लाखों के जेवर के साथ गिरफ्तार
  • देहरादून

दोस्त के घर चोरी का आरोपी लाखों के जेवर के साथ गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 08/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  दोस्त के घर चोरी के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए लाखों के जेवर बरामद किए गए हैं। कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है। कोतवाल राजेश शाह ने बताया कि दो जनवरी को सीमा देवी पत्नी संदीप शर्मा निवासी पश्चिमीवाला विकासनगर ने शिकायत दर्ज कराई थी। बताया कि 18 जनवरी से 27 जनवरी तक वह अपनी बेटी के घर सेलाकुई गई थीं। घर पर उनका बेटा ऋषभ मौजूद था। जब वह बेटी के घर से वापस आई तो घर में रखी आलमारी का लॉक टूटा हुआ था। आलमारी में रखे जेवरात लॉकर के अन्दर नहीं थे। बेटे ऋषभ से जानकारी लेने पर उसने बताया 22 जनवरी को उसका दोस्त राजू निवासी मेहूंवाला विकासनगर घर पर आया था। लेकिन यहां से जाने के बाद उसका फोन बंद आ रहा है। कोतवाल ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर चोरी की घटना के खुलासे के लिए टीम गठित की गई। इसके बाद टीम ने आरोपी राजू पुत्र धूम सिंह निवासी मेहूंवाला खालसा को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई एक पीली नथ, सोने के दो कंगन, एक रानी हार, दो सोने की अंगूठी बरामद की गई। बताया कि बरामद माल की कीमत करीब सात लाख रुपये है। आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: दिल्ली की हार गठबंधन के साथियों के लिए सबक: हरीश
Next: यूसीसी से लिव इन रिलेशनशिप का प्रावधान हटाने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.