Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • दिल्ली की हार गठबंधन के साथियों के लिए सबक: हरीश
  • देहरादून

दिल्ली की हार गठबंधन के साथियों के लिए सबक: हरीश

AltnewsUttarakhand 08/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।   दिल्ली के चुनाव नतीजों पर पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कहा कि विपक्ष का एक गढ़ और ढह गया है। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन के सभी साथियों के लिए एक सबक की तरह है। उन्होंने कहा कि विपक्ष का कमजोर होना लोकतंत्र, संविधान और सामान्य जन के हित में नहीं है। बता दें कि दिल्ली चुनाव प्रचार में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने वहां करीब 40 से अधिक छोटी-बड़ी जन सभाएं की थीं। उन्हें उम्मीद थी चुनाव नतीजे गठबंध के पक्ष में आएंगे। लेकिन यह विपरीत रहे। हार पर उन्होंने कहा कि गठबंधन में हमको एक बात अपने मन में रखनी पड़ेगी कि प्रत्येक पार्टी महत्वपूर्ण है। कांग्रेस, गठबंधन का केंद्रीय ध्रुव है। यदि केंद्रीय ध्रुव को कमजोर करेंगे तो उससे किसी को भी लाभ नहीं होगा। रावत ने कहा कि कांग्रेस के लिए अनेक चुनौतियां हैं, इनमें एक चुनौती दिल्ली की भी है। अब संपूर्ण शक्ति लगाकर दिल्ली में एक-एक कार्यकर्ता के साथ जुड़कर अभी से नए सिरे से संगठन को खड़ा करना पड़ेगा। वर्ष 2026 और 27 की चुनौतियों के लिए भी अभी से काम करना पड़ेगा। वर्तमान कार्यकर्ताओं को जोड़ने वाला और लगभग 20-25 प्रतिशत और नए कार्यकर्ता तैयार करने वाला संगठन खड़ा करना पड़ेगा। उन्होंने कहा कि यह काम कठिन है, मगर सही व्यक्ति के चुनाव के साथ इसे संभव बनाया जा सकता है। विपक्ष की एक और हार लोकतंत्र प्रेमी लोगों के लिए चिंता का विषय होनी चाहिए।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: डालनवाला में दिन दहाड़े घर में घुसकर लूट की सूचना निकली फर्जी
Next: दोस्त के घर चोरी का आरोपी लाखों के जेवर के साथ गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.