Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को ब्रॉन्ज, अल्मोड़ा की निशु बहुगुणा ने बढ़ाया मान
  • अल्मोड़ा
  • देहरादून

राष्ट्रीय खेलों में उत्तराखंड को ब्रॉन्ज, अल्मोड़ा की निशु बहुगुणा ने बढ़ाया मान

AltnewsUttarakhand 09/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। देहरादून में आयोजित राष्ट्रीय खेलों के तहत नेटबॉल प्रतियोगिता में उत्तराखंड की महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्रॉन्ज मेडल हासिल किया। इस विजयी टीम का हिस्सा रहीं अल्मोड़ा की होनहार खिलाड़ी निशु बहुगुणा, जिनकी उपलब्धि ने उनके जिले का गौरव बढ़ाया है। उनके इस प्रदर्शन से अल्मोड़ा के खेल प्रेमियों में खासा उत्साह है और चारों ओर से बधाइयों का सिलसिला जारी है।

महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स स्टेडियम के कंचनजंगा हॉल में आयोजित सम्मान समारोह में खेल मंत्री रेखा आर्या ने विजेताओं को पदक पहनाकर बधाई दी। उन्होंने उत्तराखंड की महिला टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि टीम ने शानदार खेल दिखाया है और आगामी इवेंट्स में स्वर्ण पदक की भी उम्मीद है। ऑल इंडिया नेटबॉल संगठन के अध्यक्ष हरिओम कौशिक ने बेहतरीन आयोजन, खेल सुविधाओं और व्यवस्थाओं के लिए खेल मंत्री का आभार व्यक्त किया।

निशु बहुगुणा सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय में एमए द्वितीय वर्ष की छात्रा हैं और एनसीसी की सीनियर कैडेट भी हैं। उनके पिता लक्ष्मीदत्त बहुगुणा, माता राधा देवी, और भाई चंदन बहुगुणा, जो भारतीय जनता युवा मोर्चा के नगर अध्यक्ष हैं, उनके इस गौरवपूर्ण सफर का अहम हिस्सा हैं। मूल रूप से ग्राम ढैली (दरमाण) निवासी निशु का परिवार वर्तमान में मकेड़ी में निवास करता है।

उनकी इस उपलब्धि पर विश्वविद्यालय के कुलपति सतपाल सिंह बिष्ट, केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, पूर्व विधायक कैलाश शर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रमेश बहुगुणा, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक, नगर मेयर अजय वर्मा सहित कई जनप्रतिनिधियों और नगरवासियों ने खुशी जाहिर की और निशु को उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: चकरपुर स्टेडियम का पुलिस अफसरों ने किया निरीक्षण
Next: भाजपा की जीत भारतीय राजनीति के इतिहास में महत्वपूर्ण मोड़ : श्रीमहंत रविंद्र पुरी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.