Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • मूर्ति स्थापित करने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका
  • हरिद्वार

मूर्ति स्थापित करने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका

AltnewsUttarakhand 11/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

हरिद्वार(आरएनएस)।   भैरव सेना संगठन के कार्यकर्ताओं ने हरिलोक-सराय मार्ग पर सिंचाई विभाग की भूमि से कथित तौर पर अवैध धार्मिक कब्जे को नहीं हटाए जाने का विरोध किया। उन्होंने इसके विरोध में हनुमान जी की मूर्ति स्थापित करने का प्रयास किया, जिसे पुलिस और प्रशासन ने रोक दिया। इस दौरान भैरव सेना संगठन के कार्यकर्ताओं से पुलिस की नोंकझोंक भी हुई। बाद में प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने का भरोसा दिए जाने पर संगठन ने अपना अभियान स्थगित कर दिया। भैरव सेना संगठन के प्रमुख चरणजीत पाहवा ने आरोप लगाया कि हरिलोक-सराय रोड पर सिंचाई विभाग की जमीन पर समुदाय विशेष का अवैध कब्जा है। संगठन ने अवैध कब्जे को हटाने के लिए पूर्व में कई बार अधिकारियों से मिलकर पत्राचार किया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। इसलिए हमने वहां हनुमान की मूर्ति स्थापित करने के लिए पहले ही प्रशासन को सूचना दे दी थी लेकिन प्रशासन ने हमें रोक लिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सूबे में सरकार ने घोषित किये 13 आदर्श संस्कृत ग्राम
Next: भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर परिवार के सदस्यों को स्थानीय शहर में पोस्टिंग का आरोप

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.