Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर परिवार के सदस्यों को स्थानीय शहर में पोस्टिंग का आरोप
  • ऊधम सिंह नगर

भाजपा के वरिष्ठ नेताओं पर परिवार के सदस्यों को स्थानीय शहर में पोस्टिंग का आरोप

AltnewsUttarakhand 11/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।   समाजवादी पार्टी ने शहर में कई सरकारी संस्थाओं व गैर सरकारी संस्थानों पर जिम्मेदार पदों पर काशीपुर के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के परिवारों के बच्चों की स्थानीय शहर में पोस्टिंग पर प्रश्न चिन्ह लगाते हुए जल्द ही उनकी सूची जारी करने का ऐलान किया है।  समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष रवि छाबड़ा ने प्रेस को जारी विज्ञप्ति में कहा की काशीपुर में वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने अपनी राजनीतिक ताकत का इस्तेमाल करते हुए काशीपुर के सरकारी व गैर सरकारी संस्थानों पर अपने बच्चों को ऊंचे ओहदों पर नौकरी लगवाने का कार्य किया है।  सपा जिला अध्यक्ष ने कहा की जीरो टॉलरेंस की बात करने वाले काशीपुर के वरिष्ठ भाजपा नेता अपने परिवार के मोह में फंसकर काशीपुर के आम नागरिक के बच्चों के हको को छीनने का कार्य कर रहे हैं ।  सपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि जल्द ही समाजवादी पार्टी प्रेस वार्ता कर उन प्रदेश स्तरीय भाजपा की वरिष्ठ नेताओं की सूची जारी करेगी जिनके बच्चे काशीपुर में उनकी राजनीतिक पकड़ के चलते ऊंचे ओहदों पर विराजमान है।  कहा अवैध कॉलोनी काटने वालों को विकास प्राधिकरण द्वारा बड़े-बड़े नोटिस तो भेजे जाते हैं लेकिन उन पर कोई कार्रवाई नहीं की जाती, विकास प्राधिकरण में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ,सत्ता के कुछ नेताओं के संरक्षण में कई बिल्डर अवैध कॉलोनी को काट रहे है।  कहा कि जल्द ही समाजवादी पार्टी इन गंभीर मुद्दों को लेकर आंदोलन करेगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मूर्ति स्थापित करने जा रहे लोगों को पुलिस ने रोका
Next: भाजपा 60 साल से ज्यादा उम्र के नेताओं को नहीं बनाएगी जिलाध्यक्ष

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.