Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रोमियो लेन और सर्किल बार-रेस्टोरेंट सील, लाइसेंस सस्पेंड
  • देहरादून

रोमियो लेन और सर्किल बार-रेस्टोरेंट सील, लाइसेंस सस्पेंड

AltnewsUttarakhand 16/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  शहर में रात को 11 बजे के बाद भी बार-रेस्टोरेंट में डीजे बजाए जा रहे हैं और शराब परोसी जा रही है। लगातार शिकायतों पर डीएम सविन बंसल के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने राजपुर रोड पर नामी रोमियो लेन और सर्किल बार एवं रेस्टोरेंट में छापेमारी कर कई अनियमितताएं पकड़ी। जिस पर दोनों को पर सील लगा दी गई और बार के लाइसेंस पंद्रह दिन के लिए सस्पेंड कर दिए गए। तीन दिन की सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने की हिदायत दी गई है। डीएम सविन बंसल ने बताया कि कई बार स्थानीय बुजुर्ग, महिलाएं मुख्य सचिव स्तर तक शिकायत कर चुके हैं। जिला प्रशासन ने मानकों का उल्लंघन करने पर दो बार एवं रेस्टोरेंट को सील किया है। शनिवार रात को एडीएम जयभारत सिंह की अगुवाई में टीम ने छापेमारी की। रोमियो लेन में टीम पौने 12 बजे पहुंचे, यहां पर सौ से ज्यादा लोग मौजूद थे, जिनमें स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राएं और नाबालिग भी थे। सर्किल रेस्टोरेंट में टीम करीब एक बजे पहुंची, यहां पर भी सौ से ज्यादा महिला पुरुष शराब पीते पाए गए और डीजे का संचालन हो रहा था।
टीम ने बताया कि उन्हें बार में डीजे संचालक और कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि यहां प्रतिदिन रात को एक से दो बजे तक कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं। टीम ने 13 फरवरी से 15 फरवरी तक की सभी सीसीटीवी कैमरों की फुटेज सुरक्षित रखने की हिदायत दी है, ताकि जरूरत पड़ने पर लिया जा सके। इस दौरान एसडीएम चकराता योगेश मेहर, एसडीएम न्याय कुमकुम जोशी आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री धामी ने संस्कृत छात्र प्रतिभा सम्मान एवं छात्रवृत्ति वितरण कार्यक्रम में 261 संस्कृत विद्यार्थियों को किया सम्मानित
Next: वन निगम में स्पेशल ऑडिट के नाम पर वेतन कटौती का विरोध

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.