Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वन निगम में स्पेशल ऑडिट के नाम पर वेतन कटौती का विरोध
  • देहरादून

वन निगम में स्पेशल ऑडिट के नाम पर वेतन कटौती का विरोध

AltnewsUttarakhand 16/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य के निगम, निकाय कर्मचारियों का बकाया भुगतान लटकने, वेतन विसंगति, रिकवरी पर राज्य निगम कर्मचारी अधिकारी महासंघ ने विरोध जताया। महासंघ ने इन सभी समस्याओं का समाधान न होने पर प्रदेश स्तरीय आंदोलन की चेतावनी दी। महासंघ अध्यक्ष दिनेश गोसाईं ने कहा कि परिवहन निगम, वन निगम में कर्मचारी शासन की दोहरी नीति का खामियाजा भुगत रहे हैं। सात साल पहले रिटायर हुए कर्मचारियों के बकाया को आज तक रोका हुआ है। ऐसा कर कर्मचारियों का उत्पीड़न किया जा रहा है। बकाया भुगतान के इंतजार में कई कर्मचारियों का निधन तक हो चुका है। कार्यकारी अध्यक्ष दिनेश पंत ने बताया कि वन विकास निगम में वेतन निर्धारण पर विशेष आडिट कराया गया। ऑडिट में कर्मचारियों को अधिक भुगतान दिखाकर 2000 कर्मचारियों का वेतन आधा कर दिया गया। मुख्य सचिव की ओर से इस मसले पर कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। एक बार शासनादेश होने पर वेतन बहाल भी किया गया, लेकिन अब दोबारा कटौती शुरू हो गई है। जबकि हाईकोर्ट वेतन कटौती को अवैध बताते हुए भुगतान के निर्देश दे चुका है। कर्मचारियों की वित्तीय स्थिति बेहद खराब है। क्योंकि कर्मचारियों को पेंशन के स्थान पर ईपीएफ अंशदान की दर से भत्ता मिलता है। महासंघ महासचिव बीएस रावत ने कहा कि एक ओर कर्मचारियों के बकाया भुगतान को बजट का रोना रोया जा रहा है। दूसरी ओर वन निगम अपनी बैलेंस शीट में करोड़ों का लाभ दर्शा रहा है। कोर्ट में पानी की तरह पैसा बहाया जा रहा है। कार्यकारी महासचिव श्याम सिंह नेगी ने कहा कि निगम कार्मिकों के साथ ज्यादती की जा रही है। इसके खिलाफ जल्द सचिवालय घेराव किया जाएगा। 17 फरवरी को होने वाली प्रांतीय कार्यकारिणी की बैठक में आंदोलन पर फैसला लिया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रोमियो लेन और सर्किल बार-रेस्टोरेंट सील, लाइसेंस सस्पेंड
Next: अव्यवस्थाओं से भरा राजधानी देहरादून का डीएवी पीजी कॉलेज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.