Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • हरिद्वार
  • फायरिंग करने का आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार
  • हरिद्वार

फायरिंग करने का आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 16/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुड़की(आरएनएस)।  दो माह पूर्व खेड़ाजट गांव में फायरिंग करने के मामले में वांछित चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक तमंचा व जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है। पुलिस घटना में कई आरोपियों को पहले ही जेल भेज चुकी है। पुलिस के अनुसार 19 दिसंबर की देर रात को पुलिस को सूचना मिली थी कि खेड़ाजट गांव में कुछ लोगों के बीच झगड़े में फायरिंग हो रही है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची थी। पुलिस को देखकर आरोपी फरार होने में कामयाब हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने मौके से 30 खोखा कारतूस, 19 प्लास्टिक कारतूस डॉट समेत अन्य असलाह बरामद किया था। पुलिस ने उप निरीक्षक मनोज सिंह की तहरीर पर शिव व शिवम तथा दूसरे पक्ष के आर्यन व वर्णित तथा अन्य अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया था। पुलिस ने केस दर्ज करने के साथ ही दो आरोपियों को जेल भेज दिया था। जबकि अन्य आरोपी फरार चल रहे थे। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रविवार को आर्यन निवासी खेड़ाजट को दबोच लिया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा 12 बोर, एक जिंदा कारतूस व एक खोखा कारतूस बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर उसका चालान कर दिया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महिला से निवेश के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी
Next: एसएसपी ने क्राइम मीटिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पुलिसकर्मी किए सम्मानित

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

गंगा में गिर रहे गंदे नालों का सिटी मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • हरिद्वार

कोर्ट का आदेश आया, तो नार्को टेस्ट के लिए भेजी जाएगी उर्मिला सनावर: एसएसपी

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • हरिद्वार

विपक्ष ने साथ नहीं दिया, अब इस्‍तीफा देंगे विधायक उमेश कुमार

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.