Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • महिला से निवेश के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी
  • देहरादून

महिला से निवेश के नाम पर 15 लाख की धोखाधड़ी

AltnewsUttarakhand 16/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

ऋषिकेश(आरएनएस)।  मीरानगर में कॉपरेटिव सोसायटी की शाखा प्रबंधक पर एक महिला ने 15 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। इसमें पीड़िता ने महिला के पति व बेटी पर भी धमकाने को लेकर तहरीर दी है, जिसपर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली पुलिस के मुताबिक ऋषिकेश स्थित बीसबीघा निवासी ऊषा रावत ने तहरीर देकर बताया कि लोनी अर्बन मल्टी स्टेट थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट कॉपरेटिव सोसायटी की शाखा प्रबंधक उर्मिला बिष्ट ने उन्हें प्रलोभन दिया। मीरानगर निवासी उर्मिला ने घर आकर सोसायटी में निवेश कर कई तरह के प्रलोभन दिए। इसमें बैंक के समय से आधे वक्त में रकम दोगुनी करना, अधिक लोगों को निवेश के लिए जोड़कर अच्छा कमीशन, दुपहिया-चोपहिया वाहन का उपहार मिलने और विदेश भ्रमण कराना शामिल था। पीड़िता ने बताया कि विश्वास में आकर उसने और सहेलियों ने निवेशक कर दिया। जिसमें कुल 15 लाख रुपये की रकम दी गई। आरोप है कि फरवरी 2024 के बाद से धनराशि के भुगतान में देरी हुई। संदेह होने पर शाखा प्रबंधक उर्मिला बिष्ट ने तकनीकी खामी का जिक्र किया। घर जाकर संपर्क करने के दौरान उर्मिला के पति और बेटी ने भी धमकाया। मामले में ऊषा ने साजिश का भी आरोप लगाया है। नामजद तहरीर पर पुलिस ने पड़यंत्र और जालसाजी आदि धाराओं में उर्मिला बिष्ट, उसके पति और बेटी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: अव्यवस्थाओं से भरा राजधानी देहरादून का डीएवी पीजी कॉलेज
Next: फायरिंग करने का आरोपी तमंचे समेत गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.