Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सदन में उठा राशन कार्ड न बनने और परेशानी का मुद्दा
  • देहरादून

सदन में उठा राशन कार्ड न बनने और परेशानी का मुद्दा

AltnewsUttarakhand 19/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  राज्य में अंत्योदय, बीपीएल और राज्य खाद्य योजना के नए राशन कार्ड न बन पाने और इससे आम लोगों को हो रही परेशानी का मुद्दा बुधवार को प्रश्नकाल में उठा। सत्ता पक्ष व विपक्ष के कई विधायकों ने कहा कि राशन कार्ड न बनने की वजह से लोग आयुष्मान के साथ ही सरकार की कई योजनाओं का लाभ नहीं ले पा रहे हैं। प्रश्नकाल में भाजपा विधायक सुरेश गढ़िया, प्रीतम सिंह पंवार के साथ ही कांग्रेस विधायक प्रीतम सिंह, ममता राकेश और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार ने राशन कार्ड से जुड़ी कई परेशानियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि लोगों के नए कार्ड नहीं बन पा रहे जिससे उन्हें विभिन्न योजनाओं का लाभ भी नहीं मिल पा रहा। इन सवालों के जबाव देते हुए खाद्य नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि राशन कार्ड बनाने के लिए केंद्र व राज्य सरकार की तय प्रक्रिया है। उन्होंने कहा कि अंत्योदय और बीपीएल कार्ड का कोटा बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार से अनुरोध किया गया है। अपात्रों के राशन कार्ड के सवालों का जबाव देते हुए उन्होंने कहा कि यदि सदन सहमत हो तो राज्य में एक बार फिर राशन कार्डों के सत्यापन का अभियान चलाया जा सकता है। राशन कार्ड के पोर्टल में दिक्कतों पर उन्होंने परीक्षण कराए जाने का आश्वासन दिया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: खटीमा क्षेत्र में 15 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा
Next: गढ़वाल विवि में आयकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.