Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • खटीमा क्षेत्र में 15 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

खटीमा क्षेत्र में 15 लोगों को बिजली चोरी करते पकड़ा

AltnewsUttarakhand 19/02/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  ऊर्जा निगम की टीम ने यूपी सीमा से सटी ग्राम सभाओं में छापा मारकर 15 घरों में बिजली चोरी पकड़ी। विभागीय कार्रवाई से उपभोक्ताओं में हड़कंप मच गया। वहीं टीम ने शिविर लगाकर बकायेदारों से चार लाख रुपये वसूल किए और 25 बकायेदारों के कनेक्शन काटे। हल्दी घेरा पावर स्टेशन के अंतर्गत ऊर्जा निगम की टीम ने बकाये को लेकर पूर्व में काटे गए बिजली उपभोक्ताओं के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इस दौरान विभाग टीम ने कई ग्राम सभाओं में लगातार छापेमारी की। सुनपहर निवासी जसविंदर सिंह, नौसर निवासी राम गौड़, रामनरेश, राम भरोसे, जेम्स मसीह, जितेंद्र, सुमित सिंह, चंद्रभान, बसंत कुमार, बबीता राम, महेंद्र पाल, जीत राम, लीलावती सहित 15 उपभोक्ताओं के घरों में बिजली चोरी पकड़ी। इधर, एक दिवसीय शिविर में बिजली बिल के बड़े बकायेदारों से लगभग चार लाख रुपये की वसूली भी की गई और 25 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काटे गए। उपखंड अधिकारी अंबिका यादव ने उपभोक्ताओं से बकाया बिल जमा करने की अपील की है। टीम में सहायक अभियंता विनोद जोशी, लाइनमैन जोसेफ गिल, गुलाब सिंह, दीपक रावत, गुरपाल सिंह, फ्रांसिस आदि शामिल रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्लाट बेचने का झांसा देकर धोखाधड़ी के आरोप में केस दर्ज
Next: सदन में उठा राशन कार्ड न बनने और परेशानी का मुद्दा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.