Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा जिला अस्पताल में फिर शुरू हुई ऑडियोमेट्री टेस्ट की सुविधा
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा जिला अस्पताल में फिर शुरू हुई ऑडियोमेट्री टेस्ट की सुविधा

AltnewsUttarakhand 20/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा।  अल्मोड़ा और आसपास के क्षेत्रों के मरीजों के लिए राहत की खबर है। पंडित हर गोविंद पंत जिला चिकित्सालय, अल्मोड़ा में ऑडियोमेट्री टेस्ट की सुविधा पुनः शुरू कर दी गई है। ऑडियोलॉजिस्ट ऋतुराज के कार्यभार संभालने के बाद अब मरीजों को अपनी सुनने की क्षमता की जांच के लिए दूरदराज नहीं जाना पड़ेगा।

इस सुविधा के उपलब्ध होने से न केवल अल्मोड़ा जिले बल्कि सीमावर्ती पहाड़ी क्षेत्रों से आने वाले मरीजों को भी लाभ मिलेगा। पहले, श्रवण संबंधी समस्याओं के निदान और जांच के लिए मरीजों को हल्द्वानी या अन्य मैदानी इलाकों का रुख करना पड़ता था, जिससे न केवल अतिरिक्त समय खर्च होता था, बल्कि आर्थिक बोझ भी बढ़ता था।

ऑडियोमेट्री टेस्ट सुनने की क्षमता का मूल्यांकन करने के लिए किया जाता है और यह विभिन्न श्रवण संबंधी समस्याओं की पहचान में मदद करता है। इसमें कम सुनाई देना, कान में लगातार सीटी बजने या गूंजने की समस्या (टिनिटस), सुनने की क्षमता में अचानक गिरावट, शारीरिक या न्यूरोलॉजिकल कारणों से श्रवण क्षमता प्रभावित होना, उम्र बढ़ने के कारण सुनने की क्षमता में कमी और बच्चों में जन्मजात श्रवण दोष की जांच जैसी समस्याएं शामिल हैं। इस सुविधा के पुनः शुरू होने से मरीजों को स्थानीय स्तर पर ही आवश्यक जांच और परामर्श मिल सकेगा, जिससे समय की बचत के साथ-साथ बेहतर चिकित्सा सेवा सुनिश्चित होगी।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: यह बजट उत्तराखंड की अवधारणा को साकार करने वाला बजट है  : महाराज
Next: पिट्ठू बैग से 3.31 लाख का गांजा बरामद, युवक गिरफ्तार

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.