Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • नाबालिग के अपहरण का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
  • देहरादून

नाबालिग के अपहरण का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 23/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

विकासनगर(आरएनएस)।  कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत एक नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाने वाले आरोपी को पुलिस ने लखनऊ से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। विकासनगर निवासी एक व्यक्ति ने कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि बीती 14 दिसंबर को उसकी नाबालिग बेटी पांवटा साहित गई थी, जो वापस नहीं आई। तहरीर के आधार पर कोतवाली पुलिस ने 15 दिसंबर को अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पीड़िता की तलाश शुरू कर दी। संदिग्ध मोबाइल नंबरों की सर्विलांस करने, सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर 22 फरवरी को शाम साढ़े छह बजे पीड़िता और अपहर्ता को ट्रांसपोर्टनगर, मेट्रो स्टेशन के पास थाना सरोजनी नगर जिला लखनऊ से बरामद कर परिजनों को सौंप दिया गया। शहर कोतवाल राजेश साह ने बताया कि पीड़िता के बयान के बाद आरोपी के खिलाफ पॉक्सो ऐक्ट की धारा को भी जोड़ा गया है। आरोपी रज्जन द्विवेदी पुत्र चन्द्रेश द्विवेदी, निवासी ग्राम दायम पूर्वा थाना थानगांव जिला सीतापुर, उत्तर प्रदेश को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कर्ज में डूबे राजमिस्त्री ने फांसी लगा जान दी
Next: ट्रांजिट कैंप की महिला से आठ लाख की साइबर ठगी

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.