Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • ऊधम सिंह नगर
  • ट्रांजिट कैंप की महिला से आठ लाख की साइबर ठगी
  • ऊधम सिंह नगर

ट्रांजिट कैंप की महिला से आठ लाख की साइबर ठगी

AltnewsUttarakhand 23/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

रुद्रपुर(आरएनएस)।  साइबर ठगों ने ट्रांजिट कैंप निवासी एक महिला को कॉल कर कम समय में अच्छा मुनाफा कमाने का झांसा देकर आठ लाख रुपये की ठगी कर ली। पीड़िता की तहरीर पर शनिवार को पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। ट्रांजिट कैंप निवासी अल्पना शाह पत्नी विकास शाह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 12 दिसंबर 2024 को उनके मोबाइल पर तीन अज्ञात नंबरों से कॉल आया। कॉलर ने खुद को एक कंपनी का संचालक बताते हुए उनको अल्प समय में लाभ कमाने की योजना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद उन्होंने कॉलर के कहने पर आधार कार्ड और अन्य दस्तावेज शेयर कर दिए। इसके बाद उन्होंने विश्वास कर 12 से 18 दिसंबर तक अपने पति और रिश्तेदारों से आठ लाख की रकम मांग कर उनको अलग-अलग बताए खातों में ट्रांसफर कर दिया। कुछ दिनों बाद उन्होंने 6 लाख रुपये वापस करने की मांग की। जवाब नहीं मिलने पर उन्हें ठगी का अहसास हुआ। थाना ट्रांजिट कैंप प्रभारी मोहन चंद्र पांडे ने बताया कि पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: नाबालिग के अपहरण का आरोपी लखनऊ से गिरफ्तार
Next: कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के खिलाफ कांग्रेसियों का प्रदर्शन

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

अल्मोड़ा अर्बन को-ऑपरेटिव बैंक की 67वीं शाखा काशीपुर में शुरू

AltnewsUttarakhand 06/07/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा
  • उत्तरकाशी
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • चमोली
  • चम्पावत
  • टिहरी
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • पिथौरागढ़
  • पौड़ी
  • बागेश्वर
  • रुद्रप्रयाग
  • हरिद्वार

गणेश गोदियाल बने उत्तराखंड कांग्रेस के नए प्रदेश अध्यक्ष, 27 संगठनात्मक जिलों में भी नए अध्यक्षों की घोषणा

AltnewsUttarakhand 11/11/2025
Alt Uttarakhand default Featured image
  • ऊधम सिंह नगर
  • देहरादून

शतरंज प्रतियोगिता में देहरादून की शेराली बनीं चैंपियन

AltnewsUttarakhand 13/08/2025
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.