Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अल्मोड़ा: अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक के विरोध में उतरे अधिवक्ता
  • अल्मोड़ा

अल्मोड़ा: अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक के विरोध में उतरे अधिवक्ता

AltnewsUttarakhand 25/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। जिला बार एसोसिएशन अल्मोड़ा ने भारत सरकार द्वारा प्रस्तावित अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक 2025 व उत्तराखण्ड सरकार द्वारा विवाह पंजीकरण, वसीयत पंजीकरण को यूसीसी पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन करने और उसकी प्रक्रिया को जटिल बना देने, साथ ही इसमें अधिवक्ताओं की भागीदारी समाप्त करने के विरोध में जिला न्यायालय अल्मोड़ा व नवीन कलेक्ट्रेट परिसर में सभा आयोजित की। इसके बाद जिला न्यायालय अल्मोड़ा से नवीन कलेक्ट्रेट परिसर तक आक्रोश रैली निकाली। इस दौरान अधिवक्ताओं ने नारेबाजी की और अधिवक्ताओं को संबोधित करते हुए प्रस्तावित अधिवक्ता अधिनियम संशोधन विधेयक 2025 को तत्काल वापस लेने की पुरजोर मांग की। अधिवक्ताओं ने कहा कि विवाह पंजीकरण, वसीयत व संपत्ति रजिस्ट्रेशन विधिक कार्य हैं और ये दस्तावेज विधिक दस्तावेज हैं, जिनमें अधिवक्ताओं की भूमिका को समाप्त करने से भविष्य में कई तरह की परेशानियां व विधिक विवाद उत्पन्न हो सकते हैं। अतः इन सभी पंजीकरण प्रक्रियाओं में अधिवक्ताओं की भागीदारी और सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की जानी चाहिए। इसके साथ ही अधिवक्ताओं ने उत्तराखण्ड सरकार द्वारा प्रस्तावित ऑनलाइन भूमि रजिस्ट्रेशन का भी विरोध किया और इस प्रस्ताव को अविलंब वापस लेने की मांग की। अधिवक्ताओं ने लिव-इन रिलेशनशिप के प्रावधान को उत्तराखण्ड की परंपरा व संस्कृति के खिलाफ बताते हुए इसे भी तुरंत वापस लेने की मांग की। अपनी मांगों को लेकर अधिवक्ताओं ने जिलाधिकारी के प्रतिनिधि, अपर जिलाधिकारी अल्मोड़ा के माध्यम से एक ज्ञापन कानून मंत्री, भारत सरकार व एक ज्ञापन मुख्यमंत्री, उत्तराखण्ड को प्रेषित किया।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: कार-बाइक की टक्कर में एक की मौत, महिला घायल
Next: सीएम धामी ने किया पौड़ी के दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.