Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • एसएसजे विवि की महिला टीम ने प्रीक्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश
  • अल्मोड़ा

एसएसजे विवि की महिला टीम ने प्रीक्वार्टर फाइनल में किया प्रवेश

AltnewsUttarakhand 25/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा की महिला टीम ने अपनी लगातार दूसरी जीत के साथ प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। कुरुक्षेत्र, हरियाणा में चल रही नॉर्थजोन अंतर विश्वविद्यालयी महिला बास्केटबॉल प्रतियोगिता में विश्वविद्यालय की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम मैनेजर डॉ. गिरीश अधिकारी ने बताया कि सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय, अल्मोड़ा ने अपने पहले मुकाबले में गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून को 30-40 की लीड देकर 10 अंकों से विजय प्राप्त की। वहीं, दूसरे मुकाबले में एस.जी.टी. विश्वविद्यालय, गुरुग्राम, हरियाणा को 7-40 के बड़े अंतर से हराकर प्रीक्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के क्रीड़ा अधिकारी लायकत अली खान, कुलपति प्रोफेसर सतपाल सिंह बिष्ट, पूर्व कुलपति प्रोफेसर जगत सिंह बिष्ट, अल्मोड़ा/चंपावत परिसर के निदेशक प्रोफेसर प्रवीण सिंह बिष्ट, विश्वविद्यालय के वित्त अधिकारी अमित कुमार त्रिपाठी, पिथौरागढ़ परिसर के निदेशक प्रोफेसर हेम चंद पांडे सहित अन्य सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सीएम धामी ने किया पौड़ी के दुगड्डा पार्क में तीन दिवसीय शहीद मेले का शुभारंभ
Next: मुख्य सचिव ने दिए सभी भवन निर्माण कार्यों में ग्रीन बिल्डिंग, सोलर पावर तथा रेन वाटर हार्वेस्टिंग के नियमों के सख्ती से पालन के निर्देश

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.