Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने किया कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण
  • अल्मोड़ा

अपर पुलिस अधीक्षक अल्मोड़ा ने किया कोतवाली का वार्षिक निरीक्षण

AltnewsUttarakhand 26/02/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अपर पुलिस अधीक्षक हरबन्स सिंह ने बुधवार को कोतवाली अल्मोड़ा और मंगलवार को थाना लमगड़ा का वार्षिक निरीक्षण किया। निरीक्षण की शुरुआत गार्द सलामी के साथ हुई, जिसके बाद कोतवाली और थाने के सीसीटीएनएस कार्यालय, मालखाना, कर्मचारी बैरिक, भोजनालय सहित सभी व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की गई। साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक पाई गई और अभिलेखों की गहनता से जांच कर सभी प्रविष्टियों को चेक किया गया। कार्यालय स्टाफ को अभिलेखों को अद्यतन रखने और सीसीटीएनएस पोर्टल पर सभी जानकारियों को समय से फीड करने के निर्देश दिए गए। लंबित विवेचनाओं, शिकायती प्रार्थना पत्रों, वारंटों की तामीली और मुकदमों के शीघ्र निस्तारण के निर्देश भी दिए गए। जवानों को शस्त्र संचालन का अभ्यास कराया गया और उनकी जानकारी परखी गई। साथ ही, आगंतुकों और शिकायतकर्ताओं के साथ शालीन व्यवहार सुनिश्चित करने को कहा गया। बीट पुलिस को अपने क्षेत्रों में नियमित भ्रमण और अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व भंडारण पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थाना लमगड़ा में जनसंवाद कार्यक्रम के तहत स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनी गईं, जिनमें से कुछ का मौके पर ही समाधान किया गया और बाकी मामलों के शीघ्र निस्तारण के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान कोतवाली अल्मोड़ा में प्रभारी निरीक्षक योगेश चंद्र उपाध्याय और थाना लमगड़ा में थानाध्यक्ष राहुल राठी, चौकी प्रभारी मोरनौला मनोज कुमार, चौकी प्रभारी जैंती दिनेश परिहार सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जामा मस्जिद जा रहे हिंदू रक्षक दल कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
Next: विधायक तिवारी ने की सरयू शेराघाट-अल्मोड़ा पंपिंग पेयजल योजना स्वीकृत करने की मांग

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.