Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिली स्पीकर ऋतु खंडूड़ी
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिली स्पीकर ऋतु खंडूड़ी

AltnewsUttarakhand 01/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी ने शुक्रवार देर सांय नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस दौरान दोनों के बीच राज्य से जुड़े कई अहम विषयों पर बातचीत हुई। विधानसभा अध्यक्ष की ओर से इस संदर्भ में अपने सोशल मीडिया हैंडिल पर भी जानकारी साझा की गई है। जिसमें उन्होंने बताया कि इस मुलाकात के दौरान उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री को देहरादून व गैरसैंण विधानसभा भवन को पेपरलेस बनाने के लिए उठाए गए डिजिटलाइजेशन के कदम बारे में जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने गैरसैंण विधानसभा में शुरू किए गए अंतर्राष्ट्रीय संसदीय अध्ययन, शोध एवं प्रशिक्षण संस्थान के शुभारंभ की भी जानकारी केंद्रीय गृह मंत्री को दी।
हालांकि सूत्रों का कहना है कि स्पीकर की ओर से इस मुलाकात के दौरान विधानसभा के बजट सत्र के दौरान हुए घटनाक्रम के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई है। विदित है कि विधानसभा के बजट सत्र के दौरान क्षेत्रवादी व अमर्यादित टिप्पणियों को लेकर खासा विवाद हो गया था। इस वजह से राज्य के विभिन्न हिस्सों में लोगों की ओर से संसदीय कार्यमंत्री के खिलाफ विरोध प्रदर्शन हुए और कांग्रेस के साथ ही भाजपा के कई नेताओं ने भी उनकी टिप्पणी को गलत बताया। इस मामले में कुछ लोगों ने विधानसभा अध्यक्ष पर भी पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाने का आरोप लगाया था। हालांकि स्पीकर खंडूड़ी ने सफाई देते हुए कहा था कि उन्होंने सदन में व्यवस्था बनाने के लिए सभी के साथ समान व्यवहार किया था।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: जेल से छूटते ही दोबारा की चोरी, गिरफ्तार
Next: आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जल्द तैनात होंगे 117 नए सीएचओ : धन सिंह

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.