Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जल्द तैनात होंगे 117 नए सीएचओ : धन सिंह
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में जल्द तैनात होंगे 117 नए सीएचओ : धन सिंह

AltnewsUttarakhand 01/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  स्वास्थ्य विभाग को जल्द ही 117 नए सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (सीएचओ) मिल जाएंगे। एचएनबी मेडिकल विवि की ओर से रिक्त पदों के लिए चयनित सीएचओ की सूची विभाग को भेज दी गई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने शनिवार को मीडिया को जारी बयान में बताया कि इन चयनित सभी सीएचओ को जल्द ही आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में तैनाती दी जाएगी। विदित है कि राज्य में 1683 के करीब आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। जिसमें से 117 पर सीएचओ तैनात नहीं हैं। स्वास्थ्य मंत्री ने इन सभी खाली पदों को भरने के लिए एचएनबी मेडिकल विवि को चयन प्रक्रिया शुरू करने के निर्देश दिए थे। जिस पर नए सीएचओ का चयन कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि जल्द ही इन सभी सीएचओ को आयुष्मान मंदिरों में तैनाती दी जाएगी। इससे राज्य के दूर दराज क्षेत्रों में लोगों को इलाज की सुविधा मिल जाएगी। उन्होंने बताया कि चयनित में से अल्मोड़ा व हरिद्वार में 16-16, बागेश्वर व चमोली में 7-7, देहरादून व नैनीताल 15-15, पिथौरागढ़ व टिहरी 12-12, उधमसिंह नगर 6, उत्तरकाशी 5, रुद्रप्रयाग 4 और चंपावत में 2 सीएचओ का चयन किया गया है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिली स्पीकर ऋतु खंडूड़ी
Next: ऋषिकेश में हुआ अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का आगाज

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.