Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सहसपुर विकासखंड में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
  • देहरादून

सहसपुर विकासखंड में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग

AltnewsUttarakhand 02/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  उत्तराखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ सहसपुर विकासखंड की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी की बैठक रविवार को रेसकोर्स स्थित पदम सिंह शिक्षक भवन में हुई। जिसमें विकासखंड के स्कूलों की शिक्षकों की कमी का मुद्दा उठाया गया। ब्लॉक अध्यक्ष प्रमोद सिंह रावत ने बताया कि सहसपुर में 14 विद्यालय ऐसे हैं जहां मानक से कम शिक्षक कार्यरत हैं। स्थिति ऐसी हो गई है कि शिक्षकों की कमी के कारण अभिभावक विद्यालय से बच्चों के नाम कटवाकर अन्य विद्यालयों में नामांकित करवा रहे हैं। शिक्षा विभाग इस समय निपुण विद्यालय अभियान चला रहा है, ऐसे में शिक्षकों की कमी के चलते निपुण विद्यालय अभियान कैसे सफल होंगे। उन्होंने बताया कि विकासखंड के 40 शिक्षकों की सेवा पुस्तिकाएं जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय में वित्त अधिकारी के पास सत्यापित होने के लिए पिछले चार माह से गई हुई हैं। लेकिन वित्त अधिकारी के कार्यलय में न बैठने की वजह से सत्यापन का काम नहीं हो पा रहा है। सेवा पुस्तिकाओं से ही सेवानिवृत्त शिक्षकों का एरियर बनता है। संगठन ने जिला शिक्षा अधिकारी से शिक्षकों की तैनाती और सेवा पुस्तिकाएं सत्यापन का काम जल्द पूरा करने की मांग की है। मौके पर स्नेहलता बिडलान, प्रीति खाली, मृदुल सिंह, रविन्द्र मोहन आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हादसों में दो युवकों की मौत, दो महिला समेत तीन घायल
Next: ऊर्जा निगम में प्रमोशन को जेई संवर्ग का आंदोलन का ऐलान

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.