Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • ऊर्जा निगम में प्रमोशन को जेई संवर्ग का आंदोलन का ऐलान
  • देहरादून

ऊर्जा निगम में प्रमोशन को जेई संवर्ग का आंदोलन का ऐलान

AltnewsUttarakhand 02/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

सात मार्च से वर्क टू रूल के अनुसार काम करेंगे जेई

अवकाश के दिन किसी भी तरह का नहीं किया जाएगा कोई काम

देहरादून(आरएनएस)।  ऊर्जा निगम में सहायक अभियंता से अधिशासी अभियंता के खाली पदों पर प्रमोशन को लेकर उत्तराखंड पावर जूनियर इंजीनियर एसोसिएशन ने आंदोलन का ऐलान कर दिया है। सात मार्च से वर्क टू रूल के अनुसार ही काम किया जाएगा। रविवार, दूसरे शनिवार से लेकर होली के पर्व वाले दिन किसी भी तरह का कोई काम नहीं किया जाएगा।
एसोसिएशन के केंद्रीय अध्यक्ष आनंद रावत ने एई से एक्सईएन के 40 के करीब पद खाली पड़े हैं। एक दशक से इन खाली पदों पर प्रमोशन का इंतजार किया जा रहा है। हाईकोर्ट कई बार एई पद पर वरिष्ठता निर्धारित करने के साथ ही प्रमोशन के आदेश कर चुका है। इसके बाद भी यूपीसीएल मैनेजमेंट प्रमोशन पर कोई फैसला नहीं ले पा रहा है। इसके कारण प्रमोशन के इंतजार में इंजीनियर रिटायर होते जा रहे हैं। अब 14 फरवरी को हाईकोर्ट ने एकबार फिर स्थिति स्पष्ट कर दी है। ऐसे में अब प्रमोशन में किसी भी तरह की देरी होने पर सीधे आंदोलन का ऐलान कर दिया जाएगा। कहा कि यूपीसीएल मैनेजमेंट को पूर्व में दिए गए आश्वासन की याद दिला दी गई है।
केन्द्रीय महासचिव पवन रावत ने कहा कि सहायक अभियंता वरिष्ठता सूची मामले में 27 जून 2024 को हाईकोर्ट अंतिम निर्णय दे चुका है। इस आदेश पर यूपीसीएल मैनेजमेंट ने हाईकोर्ट में क्लेरिफिकेशन एप्लिकेशन दाखिल की। इस पर भी 14 फरवरी को हाईकोर्ट ने आदेश कर दिया है। अब कोर्ट के निर्णय के अनुसार ही निगम को सहायक अभियंताओं की वरिष्ठता सूची तैयार करनी है। इसके बाद अधिशासी अभियंताओं के 40 से अधिक खाली पदों पर प्रोन्नति सूची जारी की जानी है। इस मामले में देरी होने पर सात मार्च से आंदोलन शुरू किया जा रहा है।

चरणबद्ध आंदोलन का कार्यक्रम
एसोसिएशन के सभी सदस्य सात मार्च से वर्क टू रूल के अनुसार काम करेंगे। इस दौरान यूपीसीएल के क्षेत्रों में तैनात इंजीनियर सार्वजनिक अवकाश, रविवार, दूसरे शनिवार, होली के दिन पूरी तरह अवकाश पर रहेंगे। 18 मार्च को एसोसिएशन मीडिया के सामने यूपीसीएल मैनेजमेंट के स्तर पर बरती जा रही गड़बड़ियों को उजागर किया जाएगा।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सहसपुर विकासखंड में शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
Next: हंस बाल मेले में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रही धूम

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.