Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • जनपद को नशामुक्त बनाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित
  • अल्मोड़ा

जनपद को नशामुक्त बनाने के सम्बन्ध में बैठक आयोजित

AltnewsUttarakhand 03/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा जनपद को नशे की प्रवृत्तियों से दूर रखने और इसे नशा मुक्त बनाने के उद्देश्य से मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी की अध्यक्षता में विकास भवन में एक बैठक आयोजित की गई। सोमवार को आयोजित बैठक में बेस अस्पताल में नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र खोलने और उसके संचालन के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई। यह प्रस्तावित है कि बेस अस्पताल में संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट द्वारा नशा मुक्ति एवं पुनर्वास केंद्र स्थापित किया जाएगा। इस केंद्र के खुलने से अल्मोड़ा के नशाग्रस्त लोगों को नशे से छुटकारा पाने में मदद मिलेगी। मुख्य विकास अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि संचालन की शर्तें और अन्य व्यवस्थाओं को जल्द से जल्द पूरा किया जाए। मुख्य विकास अधिकारी ने यह भी कहा कि अल्मोड़ा जनपद में इस वर्ष नशा मुक्ति के लिए की जाने वाली सभी गतिविधियों की सूची तैयार की जाए और जनजागरूकता को बढ़ावा दिया जाए। उन्होंने पुलिस विभाग को निर्देश दिया कि नशे की गतिविधियों में संलिप्त लोगों की पहचान कर उनकी श्रृंखला को तोड़ा जाए। साथ ही, स्कूलों और कॉलेजों में सख्त निगरानी की आवश्यकता पर भी जोर दिया। उन्होंने यह भी कहा कि नशे के दुष्प्रभावों के बारे में लोगों को जागरूक किया जाए। बैठक में मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. आर.सी. पंत, अपर पुलिस अधीक्षक हरवंश सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी आराधना त्रिपाठी, संकल्प नशा मुक्त देवभूमि ट्रस्ट के अधिकारी और अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पूर्व फौजी के बेटे को विदेश में नौकरी दिलाने का झांसा दे 2.09 लाख ठगे
Next: युवक करता था ब्लैकमेल, इसलिए की युवती ने आत्महत्या

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.