Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • चमोली
  • मोरी में आवासीय मकान में लगी आग, बुजुर्ग झुलसा
  • चमोली

मोरी में आवासीय मकान में लगी आग, बुजुर्ग झुलसा

AltnewsUttarakhand 03/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

उत्तरकाशी(आरएनएस)।  मोरी विकासखंड के गोविंद वन्य जीव विहार राष्ट्रीय पार्क क्षेत्र के ढाटमीर गांव स्थित मरोड़ी तोक में बीती रात एक आवासीय मकान आग लगने से जलकर राख हो गया। इस दौरान घर के अंदर मौजूद एक बुजुर्ग भी बुरी तरह झुलस गए। सीएचसी मोरी में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उन्हें हायर सेंटर रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार, रविवार रात करीब नौ बजे वरदान सिंह पुत्र सुभा राम के आवासीय मकान में अचानक आग लग गई। आग लगने से मकान और उसमें रखा घरेलू सामान, कपड़े, खाने का सामान आदि भी जलकर राख हो गया। इस दौरान बुजुर्ग सुभा राम अंदर ही थे, जिस कारण वह आग की लपटों की चपेट में आने से बुरी तरह झुलस गए। ग्रामीणों ने रात को ही उन्हें किसी तरह बाहर निकाला और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मोरी में उपचार के लिए भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें दून रेफर कर दिया। कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल सिंह रावत ने बताया कि मकान में आग लगने से काफी नुकसान हुआ है। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। उन्होंने स्थानीय प्रशासन से पीड़ित परिवार को उचित मुआवजा देने की मांग की।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में भी यूनिफाइड पेंशन स्कीम पर लगी मुहर
Next: जनता मिलन कार्यक्रम में सीडीओ ने सुनी जन समस्याएं, 30 शिकायतों का निस्तारण

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

गैरसैंण सत्र में 7,844 करोड़ का अनुपूरक बजट, विकास कार्यों और जनसुविधाओं पर विशेष ध्यान

AltnewsUttarakhand 27/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • देहरादून

विधानसभा सत्र के लिए गैरसैंण आगमन पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य स्वागत

AltnewsUttarakhand 26/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • राष्ट्रीय

बद्रीनाथ धाम में तप्त कुंड में स्नान के दौरान दो महिला श्रद्धालुओं की मौत

AltnewsUttarakhand 11/09/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.