Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • पिथौरागढ़
  • वनों की आग से सुरक्षा को एकजुटता पर जोर
  • पिथौरागढ़

वनों की आग से सुरक्षा को एकजुटता पर जोर

AltnewsUttarakhand 05/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

पिथौरागढ़(आरएनएस)। वन संरक्षण एवं सुरक्षा को लेकर ब्लॉक स्तरीय वन अग्नि सुरक्षा बैठक हुई। नगर में हुई बैठक में वन विभाग के आधिकारियों के साथ ही आईटीबीपी, पुलिस, सीएचसी के डॉक्टर, निवर्तमान ग्राम प्रधान, वन पंचायत प्रतिनिधियों, विभिन्न संगठनों और स्थानीय लोगों ने हिस्सा लिया। इस दौरान फायर सीजन में वनों की सुरक्षा को चर्चा हुई। वक्ताओं ने कहा कि जंगलों में आग लगने से पर्यावरण, वन्यजीवों और जैव विविधता को गंभीर नुकसान पहुंचता है। कहा कि वनों की सुरक्षा के लिए सभी को एकजुट होकर कार्य करना होगा। वन क्षेत्राधिकारी विजय भट्ट ने सभी से वन विभाग का सहयोग करने की अपील करते हुए जंगलों में आग न लगाने, वनाग्नि की घटना सामने पर तुरंत सूचना देने को कहा है। बैठक में वन दरोगा आन सिंह , बलदेव गोस्वामी, प्रदीप कुमार मौर्य, विजय कनवाल, हरीश कुमार, डॉ. गौरव कुमार, आईटीबीपी निरीक्षक अबल सिंह, थानाध्यक्ष अनिल आर्य, ईश्वर सिंह कोरंगा, अम्बेडकर वार्ड सभासद नरेंद्र कुमार, सरपंच वन पंचायत हरकोट खुशाल हरकोटिया आदि मौजूद रहे।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्रधानमंत्री का उत्तराखंड के प्रति अटूट प्रेम-स्नेह का नतीजा है केदारनाथ रोपवे की मंजूरी :  महाराज
Next: जमीन बेचने का झांसा देकर प्रॉपर्टी डीलर ने 8.80 लाख रूपये ठगे

Related Stories

WhatsApp Image 2026-10-29 at 16.36.05_11zon
  • पिथौरागढ़

जिलाधिकारी आशीष भटगांई ने गंगोलीहाट क्षेत्र का किया निरीक्षण, व्यवस्थाओं में सुधार और कार्यों में तेजी लाने के दिए निर्देश

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पिथौरागढ़

पिथौरागढ़ को 284 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, नौ नई घोषणाएं भी कीं मुख्यमंत्री धामी ने

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • पिथौरागढ़

मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने निकले कांग्रेसियों को पुलिस ने हिरासत में लिया

AltnewsUttarakhand 25/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.