Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पीआरडी में नौकरी को फर्जी प्रमाण पत्र लगाने के आरोपी पर केस
  • देहरादून

पीआरडी में नौकरी को फर्जी प्रमाण पत्र लगाने के आरोपी पर केस

AltnewsUttarakhand 10/03/2025 1 minute read
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल (पीआरडी) में चालक पद पर नियुक्ति पाने के लिए एक आरोपी ने प्रशिक्षण का फर्जी प्रमाण पत्र बना लिया। विभाग जांच में इसका खुलासा हुआ। पीआरडी विभाग की ओर से रायपुर थाने में केस दर्ज कराया गया है। रायपुर थानाध्यक्ष प्रदीप नेगी ने बताया कि पंकज कुमार पुत्र रूप राम निवासी किलपारा, पोस्ट बदियाकोट, जिला बागेश्वर के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। पंकज कुमार ने दिनांक 13 जून 2022 को निदेशक युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल उत्तराखंड देहरादून को एक पत्र भेजा था। जिसमें दावा किया कि उसने 15 दिवसीय पीआरडी प्रशिक्षण लिया हुआ है। उनके पास ड्राइविंग लाइसेंस भी है। इसके आधार पर उन्होंने जनपद बागेश्वर में रिक्त पद पर नियुक्ति की मांग की थी। इस पर जांच के लिए मामला जिला युवा कल्याण एवं पीआरडी अधिकारी बागेश्वर को भेजा गया। युवा कल्याण निदेशालय की जांच के दौरान यह पाया गया कि पंकज कुमार का प्रशिक्षण प्रमाण-पत्र संदेहास्पद है। विभागीय अभिलेखों में पंकज कुमार का नाम प्रशिक्षण प्राप्त करने वालों की सूची में नहीं था। इसके अलावा प्रमाण-पत्र में कई गड़बड़ी थी। जैसे कि मोनोग्राम में बदलाव, फोंट का अंतर और प्रमाण-पत्र पर संबंधित अधिकारियों के फर्जी हस्ताक्षर। इसके बाद निदेशालय स्तर पर विस्तृत जांच कराई गई। जिसमें स्पष्ट हुआ कि प्रमाण-पत्र में दर्ज हस्ताक्षर संबंधित अधिकारियों के नहीं हैं। इसकी पुष्टि तत्कालीन संयुक्त निदेशक और कैम्प कमांडर ने भी की। इसके बाद विभाग के निदेश के निर्देश पर सहायक निदेशक दीप्ति जोशी ने रायपुर थाने में तहरीर दी। जिस पर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले में जांच शुरू की है।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: महेश नयाल बने अल्मोड़ा भाजपा जिलाध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह
Next: सचिवालय में वाहन चालक का हंगामा

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.