Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सचिवालय में वाहन चालक का हंगामा
  • देहरादून

सचिवालय में वाहन चालक का हंगामा

AltnewsUttarakhand 10/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

देहरादून(आरएनएस)।  सचिवालय में सोमवार दोपहर को सीएम बिल्डिंग के ग्राउंड फ्लोर के एंट्री प्वाइंट के पास एक वाहन चालक ने अचानक हंगामा शुरू कर दिया। ठीक उसी समय सीएम पुष्कर सिंह धामी सचिवालय में सीएम बिल्डिंग में प्रवेश कर रहे थे। सुरक्षा कर्मियों ने तत्काल हरकत में आते हुए हंगामा करने वाले वाहन चालक को किनारे कर दिया। अब पड़ताल शुरू कर दी गई है।  सचिवालय में सीएम धामी के प्रवेश करते हुए राज्य संपत्ति के वाहन चालक वीरेंद्र भट्ट सुरक्षा कर्मियों के पास खड़े थे। इस दौरान अचानक वे तेज आवाज में संकट संकट बोलने लगे। इस पर सीएम सुरक्षा से जुड़े कर्मचारियों के साथ ही सचिवालय सुरक्षा संवर्ग से जुड़े कर्मचारी वाहन चालक को किनारे ले गए। इस दौरान अचानक अफरातफरा की स्थिति पैदा हो गई। खुद में देवता आने का हवाला देते हुए वाहन चालक चिल्लाने लगे थे। इस पर एलआईयू ने भी वाहन चालक वीरेंद्र भट्ट से ग्राउंड फ्लोर पर बने आंगतुक कक्ष में देर तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि वीरेंद्र भट्ट इससे पहले भी कई बार सचिवालय के भीतर ऐसा ही व्यवहार कर चुके हैं।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीआरडी में नौकरी को फर्जी प्रमाण पत्र लगाने के आरोपी पर केस
Next: नेशनल यूथ चैंपियनशिप में उत्तराखंड ने तीन पदक जीते

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

हादसे के बाद हर मिनट कीमती, ग्रामीणों को सिखाए जान बचाने के गुर

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

त्यूणी में विधायक प्रीतम सिंह के खिलाफ फूटा गुस्सा, भाइयों के पुतले भी फूंके

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • देहरादून

संस्कृति से जुड़ाव और नवाचार से आगे बढ़ेगा उत्तराखंड का युवा: त्रिवेंद्र रावत

AltnewsUttarakhand 28/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.