Skip to content
ALT UTTARAKHAND

ALT UTTARAKHAND

Primary Menu
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • उत्तराखंड
    • अल्मोड़ा
    • उत्तरकाशी
    • ऊधम सिंह नगर
    • चम्पावत
    • चमोली
    • देहरादून
    • हरिद्वार
    • नैनीताल
    • पिथौरागढ़
    • पौड़ी
    • बागेश्वर
    • रुद्रप्रयाग
    • टिहरी
  • सम्पर्क करें
  • Privacy Policy
Watch
  • Home
  • उत्तराखंड
  • अल्मोड़ा
  • होली महोत्सव में पुरुषों ने किया खड़ी और बैठकी होली का शानदार प्रदर्शन
  • अल्मोड़ा

होली महोत्सव में पुरुषों ने किया खड़ी और बैठकी होली का शानदार प्रदर्शन

AltnewsUttarakhand 12/03/2025
Alt Uttarakhand default Featured image

अल्मोड़ा। अल्मोड़ा में होली महोत्सव के दूसरे दिन पुरुषों द्वारा खड़ी और बैठकी होली का शानदार प्रदर्शन किया गया। इस आयोजन में गोलना करड़िया, धारानौला अल्मोड़ा, तल्ला दन्या धारानौला अल्मोड़ा, न्यू कॉलोनी और सालम समिति ने संयुक्त रूप से भाग लिया। इन सभी ने मिलकर पारंपरिक खड़ी और बैठी होली का आयोजन किया, जिससे इस सांस्कृतिक उत्सव में एक नई ऊर्जा का संचार हुआ। समापन समारोह के अवसर पर विवेकानंद हिमालयी विकास केंद्र के संयोजक दीपक पांडे ने कहा कि अल्मोड़ा जैसे सांस्कृतिक और ऐतिहासिक नगर में खड़ी और बैठी होली गायन परंपरा विलुप्ति की कगार पर है। उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी में इस परंपरा को लेकर उदासीनता देखी जा रही है, खासकर पुरुषों की होली गायन परंपरा, स्वांग, झोड़ा और चांचरी के प्रति। इस स्थिति को देखते हुए ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों के होलियारों ने मिलकर इस परंपरा को पुनर्जीवित करने का प्रयास किया है। होली कार्यक्रम का समापन चीनाखान के होलियारों द्वारा होली गीतों के शानदार प्रदर्शन और झोड़ा व चांचरी की प्रस्तुति के साथ हुआ। इस अवसर पर हरीश कनवाल, राजेंद्र बिष्ट, गोपाल चम्याल, राजेंद्र रावत, मनोज सनवाल, दीपक गुरुरानी, आदित्य गुरुरानी, सभासद संजय जोशी, पंकज भगत, दीप जोशी, भोपाल मनराल सहित अनेक होलियारों ने उपस्थिति दर्ज़ कराई।

About the Author

AltnewsUttarakhand

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: हादसे में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल, मुकदमा
Next: नौलों, धारों के संरक्षण के लिए वैज्ञानिक पद्धति अपनाएं

Related Stories

Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

वीपीकेएएस पहुंचे वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, शोध कार्यों की समीक्षा कर वैज्ञानिकों को किया प्रोत्साहित

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

2.72 लाख के गांजे के साथ ऊधम सिंह नगर के दो आरोपी गिरफ्तार

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Alt Uttarakhand default Featured image
  • अल्मोड़ा

गैरसैंण विधानसभा सत्र को लेकर विधायक मनोज तिवारी ने सरकार पर साधा निशाना

AltnewsUttarakhand 29/10/2026
Copyright © All rights reserved. | MoreNews by AF themes.